Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भाजपा सरकार का तोहफा: इंदौर को मिलेगी मेट्रो, महिलाओं को सफर के लिए मिलेगा पहला मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर को मेट्रो की सौगात वर्चुअली समर्पित की. खास बात यह रही कि पहले सफर का मौका महिलाओं को दिया गया, जिससे शहर में गर्व और उत्साह का माहौल है.

pm modi in bhopal
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान इंदौर में पहली मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली किया. मेट्रो आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्प शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करेगी. इसके शुरू होने से शहर में भीड़भाड़ और प्रदूषण कम होने की उम्मीद है.

मेट्रो का सफर करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गई है. उन्‍होंने कहा कि महिलाओं को पहला मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का धन्यवाद जो उन्होंने हमारे सम्मान में मेट्रो में सफर करने का पहला मौका दिया. महिलाओं ने कहा कि इंदौर के लिए आज गर्व का दिन है कि प्रधानमंत्री वर्चुअली मेट्रो जैसी सेवा शहर को समर्पित करने वाले हैं, इससे आने वाले दिनों में शहर में विकास के कई रास्ते खुलेंगे.

महिला साधना नेमा ने कहा,”मैं पीएम मोदी को इंदौर को मेट्रो देने और महिलाओं को पहली बार यात्रा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं.”

एक अन्‍य महिला विमला कहती है, “आज का दिन बहुत ऐतिहासिक पल है, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में मिला है. आज 18वीं सदी की प्रसिद्ध महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर मेट्रो की सौगात मिली है. महिलाओं के प्रति पीएम की उदारता है,जिसमें पहले सफर के लिए महिलाओं को प्राथमिकता मिली है.”

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री सुषमा पटेल ने कहा, “मां अहिल्या की नगरी में पीएम मोदी के नेतृत्व में इंदौर को नई सौगात मिली है. शहर को मेट्रो की सौगात देने के लिए पीएम का आभार. इस टर्मिनल का नाम मां अहिल्‍याबाई के नाम पर रखा गया है.” एक अन्‍य महिला ने कहा कि इंदौर को मेट्रो की सुविधा मिलने से लोगों खाकर नौकरीपेशा और पढ़ने वाले बच्‍चों का समय और पैसा बचेगा. शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें- नारी शक्ति के बीच भोपाल में PM मोदी का शानदार रोड शो, तिरंगा लहराते नजर आईं महिलाएं

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital