देश

खेल-खेल में मौत! इंदौर में साड़ी का झूला कैसे बना बच्ची का ‘काल’? पेरेंट्स हो जाएं अलर्ट

Indore Chandan Nagar News: इंदौर/जय व्यास: छोटे बच्चे अक्सर घर में खेलते समय देसी जुगाड़ से झूला बना लेते हैं, लेकिन माता-पिता की थोड़ी सी चूक कितनी भारी पड़ सकती है, इसका जीता-जागता और खौफनाक उदाहरण मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है. यहां चंदन नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में साड़ी का झूला झूलते समय एक 15 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना हर उस परिवार के लिए एक गंभीर चेतावनी है, जिनके घरों में बच्चे दुपट्टे या साड़ी का झूला बनाकर खेलते हैं.

झूला बन गया मौत का फंदा? (Saree swing accident Indore)

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीय मृतका महिमा (पिता राम कुशवाहा) कक्षा आठवीं की छात्रा थी. घटना के वक्त वह घर के अंदर एक कमरे में अकेली खेल रही थी. उसने छत या कुंडी के सहारे एक साड़ी को बांधकर उसका झूला बनाया हुआ था. खेलते-खेलते अचानक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वही साड़ी का झूला फिसलकर उसके गले में फंदे की तरह कस गया. मासूम खुद को उस फंदे से छुड़ा नहीं पाई और चंद मिनटों में ही उसकी सांसें थम गईं.

देर तक बाहर नहीं आई (chandan nagar accident indore)

महिमा के पिता हाट बाजार में दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है. बताया जा रहा है कि बच्ची काफी देर तक जब कमरे से बाहर नहीं आई और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तब परिजनों को शक हुआ. उन्होंने जब कमरे में जाकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बच्ची साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी. आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: बेनकाब हुआ ईरान! जंग की आग में झोंके बच्चे; कितने सुरक्षित बाल अधिकार? उड़ी UN कन्वेंशन की धज्जियां

माता-पिता के लिए सबसे बड़ी सीख

  • निगरानी रखें: बच्चों को कभी भी घर के अंदर ऐसे खेल न खेलने दें जिनमें गले में फंदा लगने (strangulation) का खतरा हो.
  • देसी झूलों से बचें: साड़ी, दुपट्टे या रस्सियों से बनाए गए अस्थाई झूले बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं.
  • अकेला न छोड़ें: बच्चे जब कमरे में खेल रहे हों, तो बीच-बीच में उन पर नज़र जरूर रखें. थोड़ी सी सतर्कता ऐसे बड़े हादसों को टाल सकती है.

ये भी पढ़ें: खिलौने की जगह बंदूक! क्या 12 साल के बच्चों के सहारे जीतना चाहता है ईरान? जानें अमेरिका से भिड़ने का ‘मास्टरप्लान’

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच (tragic accident indore girl)

घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. एडिशनल डीसीपी (इंदौर) राजेश डंडोतिया के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे हादसे की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

1 minute ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

6 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

45 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago