Indore Chandan Nagar News: इंदौर/जय व्यास: छोटे बच्चे अक्सर घर में खेलते समय देसी जुगाड़ से झूला बना लेते हैं, लेकिन माता-पिता की थोड़ी सी चूक कितनी भारी पड़ सकती है, इसका जीता-जागता और खौफनाक उदाहरण मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है. यहां चंदन नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में साड़ी का झूला झूलते समय एक 15 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना हर उस परिवार के लिए एक गंभीर चेतावनी है, जिनके घरों में बच्चे दुपट्टे या साड़ी का झूला बनाकर खेलते हैं.
झूला बन गया मौत का फंदा? (Saree swing accident Indore)
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीय मृतका महिमा (पिता राम कुशवाहा) कक्षा आठवीं की छात्रा थी. घटना के वक्त वह घर के अंदर एक कमरे में अकेली खेल रही थी. उसने छत या कुंडी के सहारे एक साड़ी को बांधकर उसका झूला बनाया हुआ था. खेलते-खेलते अचानक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वही साड़ी का झूला फिसलकर उसके गले में फंदे की तरह कस गया. मासूम खुद को उस फंदे से छुड़ा नहीं पाई और चंद मिनटों में ही उसकी सांसें थम गईं.
देर तक बाहर नहीं आई (chandan nagar accident indore)
महिमा के पिता हाट बाजार में दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है. बताया जा रहा है कि बच्ची काफी देर तक जब कमरे से बाहर नहीं आई और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तब परिजनों को शक हुआ. उन्होंने जब कमरे में जाकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बच्ची साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी. आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें: बेनकाब हुआ ईरान! जंग की आग में झोंके बच्चे; कितने सुरक्षित बाल अधिकार? उड़ी UN कन्वेंशन की धज्जियां
माता-पिता के लिए सबसे बड़ी सीख
- निगरानी रखें: बच्चों को कभी भी घर के अंदर ऐसे खेल न खेलने दें जिनमें गले में फंदा लगने (strangulation) का खतरा हो.
- देसी झूलों से बचें: साड़ी, दुपट्टे या रस्सियों से बनाए गए अस्थाई झूले बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं.
- अकेला न छोड़ें: बच्चे जब कमरे में खेल रहे हों, तो बीच-बीच में उन पर नज़र जरूर रखें. थोड़ी सी सतर्कता ऐसे बड़े हादसों को टाल सकती है.
ये भी पढ़ें: खिलौने की जगह बंदूक! क्या 12 साल के बच्चों के सहारे जीतना चाहता है ईरान? जानें अमेरिका से भिड़ने का ‘मास्टरप्लान’
पुलिस कर रही हर एंगल से जांच (tragic accident indore girl)
घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. एडिशनल डीसीपी (इंदौर) राजेश डंडोतिया के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे हादसे की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सके.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

