AI द्वारा बनाया गया फोटो
Indore Police Fake Drug Case: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की पुलिस को एक साल पुरानी कार्रवाई के चलते भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. करीब एक साल पहले इंदौर के तेजाजी नगर थाने (Indore Police) ने अपनी पीठ थपथपाते हुए दावा किया था कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये कीमत की MD ड्रग्स जब्त की है. लेकिन अब फॉरेंसिक जांच में जो सच सामने आया है, उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वह ‘सफेद पाउडर’ ड्रग्स नहीं, बल्कि खेतों में इस्तेमाल होने वाला यूरिया (Urea) निकला.
पुलिस ने दावा किया था कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स पकड़ी है. इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था. हैरानी की बात यह थी कि इनमें आजाद नगर थाने का आरक्षक लखन गुप्ता (Constable Lakhan Gupta) भी शामिल था. उन पर ड्रग पेडलर्स की मदद करने का आरोप था. सभी आरोपियों पर NDPS एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गईं और उन्हें जेल भेज दिया गया. मुख्य आरोपी करीब 11 महीने तक जेल में रहे, जबकि आरक्षक लखन गुप्ता ने 15 दिन जेल में बिताए.
जब जब्त किए गए पदार्थ की जांच रिपोर्ट आई, तो पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस ने सैंपल भोपाल की सेंट्रल फॉरेंसिक लैब भेजा. वहां से रिपोर्ट आई कि यह ड्रग्स नहीं, यूरिया है. वकीलों की आपत्ति और कोर्ट के आदेश के बाद सैंपल दोबारा जांच के लिए सेंट्रल लैब हैदराबाद भेजा गया. वहां की रिपोर्ट ने भी पुष्टि की कि यह ‘पोटेशियम नाइट्रेट’ (खाद का एक प्रकार) है, ड्रग्स नहीं.
दोनों लैब रिपोर्ट्स में ड्रग्स की पुष्टि न होने पर कोर्ट ने इसे पुलिस की बड़ी चूक माना और सभी आरोपियों को बरी कर दिया. इस फजीहत के बाद वर्तमान DCP कृष्ण लालचंदानी (Krishna Lalchandani) ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि जब आरोपियों को पकड़ा गया था, तब मौके पर पुलिस के पास टेस्टिंग किट नहीं थी.
ये भी पढ़ें: बदलेगी विदर्भ की सूरत: नागपुर बनेगा इंटरनेशनल एविएशन हब, जीत अडानी का बड़ा ऐलान
डीसीपी का कहना है कि अक्सर ड्रग तस्कर अपने खरीदारों को धोखा देने के लिए ड्रग्स की जगह यूरिया या अन्य पाउडर थमा देते हैं. पुलिस ने ईमानदारी से कार्रवाई की थी, लेकिन लैब रिपोर्ट के आधार पर खुद पुलिस ने ही प्रतिवेदन पेश कर आरोपियों को बरी करवाया.
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…