Bharat Express DD Free Dish

बदलेगी विदर्भ की सूरत: नागपुर बनेगा इंटरनेशनल एविएशन हब, जीत अडानी का बड़ा ऐलान

Adani Group Vidarbha Plan: जीत अडानी ने ‘एडवांटेज विदर्भ 2026’ में 70,000 करोड़ के निवेश का ऐलान किया है. उनके ऐलान से 30,000 युवाओं को नौकरी मिलेगी.

Adani Group Vidarbha Plan Jeet Adani Speech

Adani Group Vidarbha Plan: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के विकास को एक नई और ऊंची उड़ान मिलने जा रही है. नागपुर में आयोजित ‘एडवांटेज विदर्भ 2026’ (Advantage Vidarbha 2026) समिट में अडानी समूह ने क्षेत्र के लिए अपना खजाना खोल दिया है. समूह की ओर से जीत अडानी (Jeet Adani) ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए विदर्भ में 70,000 करोड़ के भारी-भरकम निवेश का रोडमैप पेश किया. यह निवेश न केवल औद्योगिक क्रांति लाएगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा.

30,000 प्रत्यक्ष नौकरियां मिलेंगी

समिट को संबोधित करते हुए जीत अडानी ने सबसे बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अडानी समूह लिंगा, कलमेश्वर में एक अत्याधुनिक ‘इंटीग्रेटेड कोल गैसीफिकेशन और डाउनस्ट्रीम डेरिवेटिव्स कॉम्प्लेक्स’ स्थापित करेगा. अकेले इस प्रोजेक्ट की लागत 70,000 करोड़ रुपये होगी और इससे 30,000 प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी. यह प्रोजेक्ट भारत को ऊर्जा स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ाएगा और नागपुर को स्वच्छ ऊर्जा तकनीक के ग्लोबल मैप पर ला खड़ा करेगा.

ऊर्जा सुरक्षा की गारंटी

जीत अडानी ने कहा कि विदर्भ भारत की ऊर्जा कहानी का केंद्र है. समूह ने महाराष्ट्र के लिए 6,600 मेगावाट (MW) बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की है. 3,300 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल प्लांट पहले से संचालित है. 2025 में 600 मेगावाट के प्लांट को पुनर्जीवित किया गया है. खावड़ा (Khavda) से सौर और थर्मल पावर के मिश्रण के साथ 25 साल का समझौता किया गया है.

नागपुर को बनाया जाएगा हब

अडानी समूह ने ‘इंदामर टेक्निक्स’ के अधिग्रहण के साथ मिहान (MIHAN) में अपने MRO कॉम्प्लेक्स को 30 एकड़ में फैला दिया है, जहां अब 15 एयरक्राफ्ट बे मौजूद हैं. नागपुर अब विमानों की मरम्मत का इंटरनेशनल हब बन रहा है. बोरखेड़ी में 75 एकड़ का इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) निर्यात को बढ़ावा देगा. गोंडखैरी में समूह की अंडरग्राउंड माइन ‘शून्य विस्थापन’ (Zero Displacement) के साथ खनन का नया मॉडल पेश कर रही है.

ये भी पढ़ें: रेपो रेट से लेकर महंगाई दर तक, रिजर्व बैंक के वो 5 बड़े ऐलान जो सीधा डालेंगे आपकी जेब पर असर

जीत अडानी ने 2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया और कहा कि अडानी समूह विदर्भ के साथ एक “दीर्घकालिक साझेदार” के रूप में खड़ा है. उनकी बातों से साफ जाहिर होता है कि वह केवल व्यापार नहीं कर रहे हैं. वह भारती को विकार की दौड़ में तेज गति देने की भी काम कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read