इनड्राइव ने चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का अभियान चलाया. इस पहल के तहत इनड्राइव के ड्राइवरों के लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा एक सड़क सुरक्षा सत्र आयोजित किया गया. इसके बाद महिला ड्राइवरों की एक बाइक रैली निकाली गई.
रैली को चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर डॉ. पर्वेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान ‘ड्रिंक एंड ड्राइव न करें’ और ‘बाईं ओर चलें’ जैसे संदेश दिए गए. इसके जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. इनड्राइव की टीम ने चंडीगढ़ में उन महिला दोपहिया चालकों को हेलमेट भी वितरित किए, जो बिना हेलमेट के वाहन चला रही थीं.
इंस्पेक्टर डॉ. पर्वेश शर्मा ने कहा, “हम सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें. इससे शहर को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी. हम इनड्राइव को इस पहल में सहयोग देने के लिए धन्यवाद देते हैं. यह अभियान सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने में अहम भूमिका निभाएगा.”
इनड्राइव के ड्राइवर ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट, शशांक शेखर ने कहा, “हम अपने ड्राइवरों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं क्योंकि हर किसी की सुरक्षा महत्वपूर्ण है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, हमने चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सड़कों पर सुरक्षा को बढ़ावा देने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया. हमारी महिला ड्राइवरों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.”
शशांक शेखर ने आगे बताया, “हमने चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के साथ साझेदारी कर अपने ड्राइवर पार्टनर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है. इस प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा के नियमों पर जोर दिया गया है. साथ ही, राइड्स के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के महत्व को भी समझाया गया है.”
ये भी पढ़ें- Maharashtra Budget: महायुति सरकार का पहला बजट 10 मार्च को, डिप्टी CM अजित पवार 11वीं बार पेश करेंगे
-भारत एक्सप्रेस
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…