यूटिलिटी

होली पर घर की तैयारी करने वालों को बड़ा झटका, इस रूट की ट्रेन हुईं कैंसिल

भारत में रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेन के जरिए सफर करते हैं और रेलवे उनके लिए हजारों की संख्या में ट्रेनें चलाता है. खास मौकों पर जैसे होली, रेलवे स्पेशल ट्रेनें भी चलाता है, ताकि अधिक यात्री सफर कर सकें.

इस बार भी होली के मौके पर रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. हालांकि, रेलवे कभी-कभी तकनीकी कारणों या अन्य कारणों से कुछ ट्रेनें कैंसिल भी कर देता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है. इस बार भी रेलवे ने कुछ ट्रेनें कैंसिल और कुछ डायवर्ट की हैं.

कौन सी ट्रेनें हुईं कैंसिल

होली के दौरान बहुत से लोग एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं, और ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करते हैं. यदि आप भी होली के इस मौके पर यात्रा करने वाले हैं, तो आपको बता दें कि रेलवे की ओर से कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर कटंगी खुर्द स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है. इसी कारण कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, और कुछ को डायवर्ट किया गया है.

कैंसिल ट्रेनें

  1. ट्रेन नंबर 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 8 मार्च 2025 से भोपाल स्टेशन से कैंसिल रहेगी.
  2. ट्रेन नंबर 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस 11 मार्च 2025 को सिंगरौली स्टेशन से कैंसिल रहेगी.

डायवर्ट ट्रेनें

  1. ट्रेन नंबर 03998 नासिक-धनबाद एक्सप्रेस 9 मार्च 2025 को कटनी साउथ, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सोन नगर, गढ़वा रोड के रास्ते जाएगी.
  2. ट्रेन नंबर 18010 अजमेर-संत्रागाछी एक्सप्रेस 9 मार्च 2025 को कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सोन नगर, गढ़वा रोड के रास्ते जाएगी.
  3. ट्रेन नंबर 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस 10 मार्च 2025 को कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सोन नगर, गढ़वा रोड के रास्ते जाएगी.
  4. ट्रेन नंबर 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 10 मार्च 2025 को गढ़वा रोड, सोन नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी मुड़वारा के रास्ते जाएगी.

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा पर जाने से पहले इन ट्रेनों के कैंसिल और डायवर्ट रूट की लिस्ट जरूर चेक करें, ताकि यात्रा में कोई परेशानी न हो.


इसे भी पढ़ें- फरवरी में 220 करोड़ से ज्यादा आधार ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन हुए, 14 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल दर्ज: केंद्र सरकार


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 minute ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

18 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

55 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago