देश

40 हजार कोच वंदे भारत की तरह होंगे विकसित, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, पढ़ें बजट भाषण की बड़ी बातें

Interim Budget 2024 update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में देश का अतंरिम बजट पेश कर रही हैं. उन्होंने ठीक 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू किया. सबसे पहले उन्होंने मोदी सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं. इसके बाद उन्होंने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया. वित्त मंत्री ने रेलवे के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 40 हजार सामान्य रेल बोगियों को वंदे भारत की तर्ज पर ही विकसित किया जाएगा.

हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री

सवाईकल कैंसर को रोकने के लिए टीकाकरण किया जाएगा. मिशन इंद्रधनुष के दायरे को बढ़ाया जाएगा. 9 से 14 साल की किशोरियों को फ्री में टीका लगाया जाएगा. हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. देश की 1361 मंडियों को ई-नाम से जोड़ा जाएगा. सरकार मिडल क्लास के लिए आवास योजना लाएगी. अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पीएम आवास के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए हैं.

यह भी पढे़ंः  80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न…25 करोड़ को गरीबी… जानें वित्त मंत्री के बजट भाषण की 10 बड़ी बातें

3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा

वित्त मंत्री ने कहा कि 55 लाख को नया रोजगार मिलेगा. इसके साथ ही 5 इंटीग्रेटेड पार्क स्थापित किए जाएंगे. इसके अलावा 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा. वहीं अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि 10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ गया है. वहीं टैक्स रेट में कटौती की है. 7 लाख तक की आय वालों को कर नहीं है. 2025-26 तक घाटे को और कम करेंगे. उन्होंने कहा कि इस साल के वित्त वर्ष में 44.99 लाख करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है वहीं 30 लाख करोड़ के रेवेन्यू आने का अनुमान है.

वित्त मंत्री ने अपना बजट भाषण समाप्त करते हुए कहा कि हमनें अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है. उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में कोई लोक-लुभावन घोषणाएं नहीं की जाती हैं. इसलिए सरकार ने कोई घोषणा नहीं की है.

यह भी पढे़ंः 1924 से चली आ रही परंपरा को मोदी सरकार ने 2017 में बदला, जानें क्या है बजट से जुड़ा यह बदलाव

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

19 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

29 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

35 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago