देश

इंटरनेशनल ड्रग तस्कर ताहिर सलीम डोला पर CBI का शिकंजा, अबू धाबी से लाया गया भारत, ऐसे मिली सफलता

सीबीआई ने अबू धाबी के राष्ट्रीय जांच ब्यूरो और इंटरपोल के सहयोग से एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की. इस ऑपरेशन में एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी मामले के मुख्य आरोपी ताहिर सलीम डोला (Tahir Salim Dola) को भारत वापस लाने में सफलता मिली.

Tahir Salim Dola पर कई संगीन आरोप

डोला (Tahir Salim Dola) को शुक्रवार को दुबई से उड़ान एआई-984 के जरिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाया गया. ताहिर सलीम डोला को मुंबई पुलिस ने कुर्ला पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर 67/2024 के तहत वांछित घोषित किया था. डोला पर महाराष्ट्र के सांगली में एक ड्रग फैक्ट्री चलाने का आरोप है. पुलिस ने डोला और उसके साथियों से जुड़े स्थान से 126.141 किलो मेफेड्रोन (एमडी) नामक प्रतिबंधित नकली ड्रग जब्त की थी.

विदेश से ड्रग कारोबार चला रहा था

जांच में पता चला कि ताहिर सलीम डोला विदेश से इस गैरकानूनी ड्रग कारोबार को चला रहा था. मुंबई पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 25 नवंबर, 2024 को इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी करवाया. सीबीआई ने इंटरपोल की अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू) के साथ मिलकर डोला का यूएई में पता लगाया, जहां उसे 27 जनवरी को गिरफ्तार किया गया.

गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के समन्वय में यूएई अधिकारियों को एक प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया. कानूनी प्रक्रियाओं और कूटनीतिक प्रयासों के बाद, डोला को आज भारत वापस भेज दिया गया. इंटरपोल रेड नोटिस, अभियोजन के लिए या सजा काटने के लिए वांछित भगोड़ों का पता लगाने और उन्हें हिरासत में लेने के लिए वैश्विक अलर्ट के रूप में कार्य करता है.

यह भी पढ़ें- US Iran Nuclear Deal: इजरायली हमले के बाद ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- ईरान के पास नरसंहार को रोकने के लिए अब भी है समय, नहीं तो भयानक होंगे अंजाम

भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआई, इंटरपोल चैनलों के माध्यम से सहायता के लिए भारत में सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है. पिछले कुछ वर्षों में सीबीआई द्वारा समन्वित इंटरपोल चैनलों का उपयोग करके 100 से अधिक वांछित भगोड़ों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है. डोला को अब मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा और उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. उसके कारोबार से जुड़े व्यापक ड्रग नेटवर्क की आगे की जांच तेज होने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

19 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

53 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

1 hour ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

1 hour ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

1 hour ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

2 hours ago