Bharat Express DD Free Dish

US Iran Nuclear Deal: इजरायली हमले के बाद ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- ईरान के पास नरसंहार को रोकने के लिए अब भी है समय, नहीं तो भयानक होंगे अंजाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान पर इजरायल के द्वारा और बुरे हमले किए जाएंगे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर लिखा कि इस रक्तपात को रोकने के लिए ईरान के पास अब भी समय है.

US-Iran Nuclear Deal

US-Iran Nuclear Deal

US Iran Nuclear Deal: इजरायली हमले के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दिया है. उन्होंने ईरान से कहा है कि पहले ही बहुत सी मौतें और विनाश ईरान देख चुका है. इस नरसंहार को रोकने के लिए उसके पास अब भी समय है. बता दें कि, 13 जून को इजरायल ने ईरान पर जबरदस्त हमला कर दिया. इस हमले में ईरान के 20 से ज्यादा कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान पर इजरायल के द्वारा और बुरे हमले किए जाएंगे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर लिखा कि इस रक्तपात को रोकने के लिए ईरान के पास अब भी समय है.

शुक्रवार को इजरायल ने किया ईरान पर हमला

शुक्रवार को इजरायल की तरफ से ईरान पर भयानक ड्रोन हमले किए गए. जिसमें इरान को भारी नुकसान हुआ है. इजरायली वायुसेना ने अबतक ईरान में 5 हमले किए हैं. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को फिर परमाणु समझौता करने की अपील की है.

बात नहीं मानने पर ईरान में बहुत कुछ होगा- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दुनिया में सबसे बेहतरीन और खतरनाक सैन्य उपकरण बनाता रहा है. इजरायल के पास इसका बहुत बड़ा भंडार है. उन्होंने इरान को धमकी भरे लहजे में कहा है कि आने वाले समय में ईरान के साथ बहुत कुछ होगा और वो इन भयानक हथियारों का इस्तेमाल करना जानते हैं.

हालात और हो सकते हैं बदतर

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि परमाणु समझौते को लेकर ईरान के कुछ कट्टरपंथियों ने बहादुरी से बात की, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि क्या होने वाला है. ट्रंप ने कहा कि वो सभी कट्टरपंथी अब मर चुके हैं. हालात और भी बदतर हो सकते हैं. इसलिए ईरान को अमेरिका के साथ सौदा कर लेना चाहिये. इससे पहले कि ईरान के पास कुछ भी ना बचे. जिसे कभी ईरानी साम्राज्य के रूप में जाना जाता था. ईरान को उसे बचाने के लिए अमेरिका के साथ परमाणु समझौता कर लेना चाहिये.

ये भी पढ़ें- Israel strikes Iran: जॉर्डन और इराक ने बंद किया अपना एयरस्पेस , कहा- अपने क्षेत्र को नहीं बनने देंगे युद्ध का मैदान

ईरान के नापाक मंसूबों को नहीं होने देंगे पूरा- नेतन्याहू

बता दें कि, इजरायल के द्वारा ईरान पर किए गए हमले को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि वे ईरान के नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे और अपने देश की रक्षा करेंगे. बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा- “ईरान की 10,000 बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की योजना लाखों लोगों के लिए ख़तरा है. तेहरान और उसके आस-पास की गई हमारी स्‍ट्राक्‍स का उद्देश्य दुनिया में आने वाली “परमाणु प्रलय” को रोकना और इज़रायल एवं अरब पड़ोसियों की रक्षा करना है.”

वहीं इजरायली हमले को लेकर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने कहा कि हमारी सेना इजरायल को सजा दिए बिना नहीं जाने देगी. हमारे जिन लोगों का खून बहा है, इजरायल को उसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read