देश

भारत के अनुरोध पर 2023 में इंटरपोल ने जारी किए 100 रेड कॉर्नर नोटिस, CBI डायरेक्टर बोले- अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग की बहुत जरूरत

दिल्ली में गुरुवार (5 सितंबर) को आयोजित 10वें इंटरपोल संपर्क अधिकारी (ILO) सम्मेलन को CBI निदेशक प्रवीण सूद ने संबोधित किया. इस दौरान प्रवीण सूद ने अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग की महत्ता पर जोर दिया. सम्मेलन में देशभर के विभिन्न राज्यों के ऑफिसर और अन्य अधिकारी शामिल हुए. प्रवीण सूद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय अपराध और संगठित अपराधों का बढ़ता खतरा वास्तविक समय में अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग की आवश्यकता को दर्शाता है.

“इंटरपोल के सहयोग की सख्त जरूरत”

उन्होंने यह भी कहा कि “साइबर सक्षम वित्तीय अपराध, ऑनलाइन कट्टरता, और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क जैसे नए युग के अपराध अब सीमाओं तक सीमित नहीं हैं. इस तेजी से जुड़ती दुनिया में, अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग की बहुत जरूरत है. इस दौरान सीबीआई प्रमुख प्रवीण सूद ने 2023 में जारी किए गए 100 इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस की जानकारी दी.

100 रेड कॉर्नर नोटिस जारी

प्रवीण सूद ने हाल ही में बताया कि साल 2023 में भारत के विभिन्न राज्यों में अपराध कर विदेश भाग जाने वाले वांछित व्यक्तियों के खिलाफ इंटरपोल ने 100 रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए हैं. यह संख्या इस वर्ष अब तक की सबसे अधिक है.

यह भी पढ़ें- “हमें ये नहीं कहना चाहिए कि हम भगवान बन गए हैं”, RSS प्रमुख बोले- मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए स्वयंसेवक कर रहे काम

क्या होता है रेड कॉर्नर नोटिस?

प्रवीण सूद ने स्पष्ट किया कि इंटरपोल द्वारा जारी किए गए रेड कॉर्नर नोटिस गिरफ्तारी वारंट नहीं होते. ये नोटिस दुनियाभर की प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित करते हैं कि वे वांछित व्यक्तियों का पता लगाएं और उन्हें अस्थायी रूप से गिरफ्तार करें. ये व्यक्ति भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा खोजे जा रहे हैं और भारत से भाग चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

29 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

29 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago