देश

IPC 498A: दहेज न मांगा हो फिर भी पति और ससुरालियों पर लग सकता है ‘क्रूरता’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

धारा 498A को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी महिला का पति और ससुराल वाले दहेज नहीं मांगते लेकिन हिंसा करते हैं और उसे प्रताड़ित करते हैं तो उनके खिलाफ धारा 498A को लेकर कार्रवाई हो सकती है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने यह टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा 498A का मूल्य उद्देश्य महिलाओं को पति और ससुराल पक्ष की क्रूरता सिर्फ दहेज की मांग से ही है. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि धारा 498A का दायरा सिर्फ दहेज सिर्फ सीमित नहीं है.

पलटा आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 498A के तहत कार्यवाही को इसलिए रद्द कर दिया गया था, क्योंकि इसमें दहेज की मांग शामिल नही थी. व्यक्ति पर उसकी पत्नी को पीटने और ससुराल ने निकालने का आरोप था. 1983 में आईपीसी में धारा 498A को विवाहित महिलाओं को पति और ससुराल वालों की क्रूरता से बचाने के लिए जोड़ा गया था.

क्रूरता को लेकर किए गए प्रावधान

इसके दोनों खंड A और B में क्रूरता को लेकर प्रावधान किए गए है. पहला किसी महिला को जानबूझकर शरीरिक या मानसिक चोट पहुचाना और दूसरा महिला और उसके परिवार को गैर कानूनी मांग को पूरा करने के लिए मजबूर करना. दोनों ही प्रावधान क्रूरता की व्यापक व्याख्या करते हैं. ए.टी. राव पर पत्नी की पिटाई करने का आरोप था. इसके अलावा राव ने पत्नी को ससुराल से निकाल दिया था.

यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा में इंदिरा गांधी पर टिप्पणी से बवाल, कंबल-गद्दे के साथ सदन में डटे रहे कांग्रेसी सांसद

पत्नी ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

पत्नी का कहना था कि उसने कई बार ससुराल वापस आने की कोशिश की, लेकिन अंदर ही नहीं घुसने दिया गया. इसके बाद पत्नी ने पुलिस जा रुख किया और जांच के बाद राव और उनकी माँ के खिलाफ केस दर्ज किया गया. इस केस के खिलाफ राव और उनकी माँ हाई कोर्ट पहुचे, जहां से केस को खारिज कर दिया गया. लेकिन उनकी पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है जिसपर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की है.

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

5 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

11 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

30 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

33 minutes ago