देश

जानें कौन हैं नमाजी IPS असलम खान, जो हनुमान जी की हैं परम भक्त, रहती हैं मंगलवार व्रत?

IPS Aslam Khan: कहते हैं भक्तों की कोई जाति या धर्म नहीं होता है. अगर ऐसा होता तो रसखान के नाम से मशहूर भगवान कृष्ण के परम भक्त सैयद इब्राहिम की कब्र आज भी कान्हा की नगरी मथुरा में नहीं होती. नजीर अकबराबादी जैसे मशहूर शायर भगवान कृष्ण की भक्ति में सराबोर होकर नहीं लिखते. है सबका खुदा… सब तुझ पे फिदा, अल्लाहो गनी, अल्लाहो गनी, हे कृष्ण कन्हैया, नन्द लाला, अल्लाहो गनी, अल्लाहो गनी…ऐसे तमाम मुस्लिम हैं जिन्होंने धर्म की दीवार से परे जाकर भगवान कृष्ण, भोले नाथ, प्रभु श्रीराम और हनुमान की भक्ति की. ये परंपरा आज भी चली आ रही है. जिसे आज के दौर में तेजतर्रार IPS अफसर असलम खान निभा रही हैं.

असलम खान (IPS Aslam Khan) धर्म से भले ही मुस्लिम हैं और खुदा की इबादत करने के लिए नमाज भी पढ़ती हैं. लेकिन इसके साथ-साथ वो हिंदू धर्म का भी सम्मान करती हैं. और हनुमान जी की तो वो परम भक्त हैं. इतना ही नहीं वो मंगलवार को व्रत भी रहती हैं. लेकिन कभी भी उनकी आस्था के बीच उनका अपना इस्लाम धर्म आड़े नहीं आया, क्योंकि आईपीएस असलम का कहना है कि वो नमाज भी पढ़ती हैं और मंदिर भी जाती हैं.

हिंदू धर्म के बारे में तो उनका (IPS Aslam Khan) मानना है कि ये धर्म सिर्फ धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली भी है. इतना ही नहीं हिंदू धर्म के प्रति असलम खान की आस्था और सम्मान इस बात से भी झलकती है कि उनके ट्विटर अकाउंट पर आज भी भगवान केदारनाथ की तस्वीर आपको नजर आ जाएगी. जिसके साथ ही उन्होंने लिखा है- तेरे नाम के जोत ने सारा हर लिया तमस मेरा…

हिंदू धर्म को जीवन जीने की एक सैली मानने वाली IPS असलम खान सभी धर्मों का सम्मान तो करती ही हैं साथ ही वो एक बेहतरीन इंसान भी हैं. तभी तो आज भी एक ऐसे सिख परिवार का बीड़ा उठाई हुईं हैं जिन्हें जून साल 2018 में दिल्ली के पास लुटेरों ने मार डाला था. आज भी असलम खान अपनी सैलरी इस परिवार को दे देती हैं. जबकि आज तक वो इनसे मिली भी नहीं हैं. यहां तक कि इस परिवार के संपर्क में रहकर बच्चों को तालिम भी दिलवा रही हैं.

ये भी पढ़ें: Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में VHP ने निकाली शोभायात्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बंगाल के हुगली में BJP सांसद लॉकेट चटर्जी को रोका गया

एक बात और आपको बता दें, असलम खान के पति भी हिंदू हैं. उनके पति का नाम पंकज कुमार सिंह जो 2008 बैच के आईपीएस अफसर हैं. 2007 बैंच की आईपीएस अफसर असलम खान का एक नाम बेदाग साख वाली दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में शुमार है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago