खेल

RCB vs KKR: शार्दूल ठाकुर की विस्फोटक बल्लेबाजी, कूट डाले 68 रन, केकेआर ने आरसीबी को दिया 205 रनों का टारगेट

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुरूवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. केकेआर ने अनुकूल रॉय की जगह वेंकटेश अय्यर को अंतिम एकादश में शामिल किया जबकि आरसीबी ने चोटिल रीस टॉप्ले की जगह डेविड विली को अंतिम एकादश में शामिल किया. विली ने टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित किया और केकेआर को दो शुरुआती झटके दिए.

विली ने वेंकटेश अय्यर (3) और मनदीप सिंह (0) को लगातार दो गेंदों पर पवेलियन भेजकर केकेआर के खेमे में खलबली मचा दी. इसके बाद ब्रेसवेल ने कप्तान नितीश राणा (1) को आउट कर केकेआर को तगड़ा झटका दिया. दूसरे छोर पर रहमानुल्लाह गुरबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे. लगातार विकेटों के गिरने का गुरबाज़ की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ा. लेकिन इसके बाद वह ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और 57 रन बनाकर कर्ण शर्मा की गेंद पर पवेलियन लौट गए. वहीं केकेआर को सबसे तगड़ा झटका तब लगा जब आंद्रे रसल बिना खाता खोले कर्ण शर्मा की गेंद पर चलते बने.

शार्दूल-रिंकू ने केकेआर की कराई वापसी

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शार्दूल ठाकुर ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. शार्दूल ठाकुर ने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ पचास रन कूट डाले. शार्दूल ठाकुर ने 29 गेंदों पर 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं रिंकू सिंह ने 33 गेंदों पर 46 रनों की शानदार पारी खेली और शार्दूल के साथ मिलकर केकेआर को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. रिंकू सिंह को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा. केकेआर ने अपने कोटे के 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रनाए. एक वक्त टीम 150 रनों तक पहुंचने के लिए भी जूझ रही थी लेकिन शार्दूल ठाकुर और रिंकू सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 की चोट ने दिया Kane Williamson को एक और दर्द, नहीं खेल पाएंगे वर्ल्ड कप!

आरसीबी की प्लेइंग 11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (C), दिनेश कार्तिक (WK), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

केकेआर की प्लेइंग 11:  मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, नितीश राणा (C), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, सुनील नरेन, शार्दूल ठाकुर, साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago