मनोरंजन

Akanksha Dubey Death: आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी सिंगर समर सिंह ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, लगाई ये गुहार

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है. पुलिस ने शुरू में इसे आत्महत्या का मामला बताया था जबकि एक्ट्रेस की मां ने सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर आरोप लगाते हुए कहा था कि दोनों ने उनकी बेटी की हत्या कराई है. इसके बाद मां ने समर सिंह और उनके भाई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी. वहीं एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही सिंगर समर सिंह फरार हैं. इस बीच, खबर आ रही है कि समर सिंह ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने अपने बचाव में इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सूत्रों के मुताबिक, सिंगर ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की गुहार लगाते हुए याचिका दायर की है. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 482 के अधीन समर सिंह और उनके भाई ने ये याचिका डाली है. समर सिंह देश छोड़कर फरार न हो जाएं, इसलिए आकांक्षा दुबे मौत के मामले में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.

समर सिंह की तलाश में पुलिस कई जिलों में छापेमारी कर चुकी है लेकिन अभी तक सिंगर के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है. दूसरी तरफ, भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत के बाद होटल और उसके बाहर के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनके बाद तरह-तरह के सवाल उठे हैं. होटल के बाहर के एक सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आकांक्षा दुबे एक शख्स के साथ हैं.

ये भी पढ़ें: Salman Khan: ‘गलत पिक्चर बनाओगे तो कैसे चलेगी?’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों पर बोले ‘दबंग’ खान

सीसीटीवी फुटेज में एक्ट्रेस के साथ दिखा था एक शख्स

इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस एक शख्स के साथ होटल में दाखिल होती हैं. इस शख्स का नाम संदीप सिंह बताया गया. यह शख्स एक्ट्रेस के साथ होटल के कमरे तक गया और कुछ देर तक रुका भी था. इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस के परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाए कि आखिर अभी तक इस शख्स को क्यों नहीं पकड़ा गया है.

बता दें कि 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया था. इसके बाद सवाल उठने लगे कि आखिर एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago