देश

IPS विनय कुमार बनाए गए बिहार पुलिस के नए DGP, 2 साल रहेगा कार्यकाल

बिहार सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार (IPS Vinay Kumar) को बिहार पुलिस का नया डीजीपी बनाया है. वह आलोक राज की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. विनय कुमार की नियुक्ति दो साल के लिए की गई है.

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके

IPS विनय कुमार वर्तमान में बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के डीजी पद पर तैनात हैं. 30 दिसंबर 2021 से वह इस पद पर कार्यरत हैं. वह एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. विनय कुमार ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, उनकी पहचान एक कुशल और ईमानदार अधिकारी के रूप में है.

इससे पहले राजविंदर सिंह भट्टी बिहार के डीजीपी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे. भट्टी के सेवामुक्त होने के बाद सरकार ने आईपीएस आलोक राज को कार्यवाहक डीजीपी बनाया था, इस दौरान यह चर्चा थी कि आलोक राज ही परमानेंट डीजीपी रहेंगे. लेकिन, अब सरकार ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए आईपीएस ऑफिसर विनय कुमार को डीजीपी बनाए जाने की घोषणा कर दी है.

बता दें कि आरएस भट्टी को जब बिहार का डीजीपी बनाया गया था, तब भी विनय कुमार डीजीपी बनने की रेस में शामिल थे. उस वक्त भी आलोक राज का नाम डीजीपी के लिए पैनल में शामिल किया गया था. तब आरएस भट्टी को बीएसएफ से लाकर बिहार का डीजीपी बनाया गया था.


ये भी पढ़ें: Bihar: पटना के एक परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थी को DM ने जड़ा थप्पड़


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

57 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago