देश

UAPA के तहत जेल में बंद पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की, 19 दिसंबर को सुनवाई

दिल्ली दंगा मामलों में आरोपी और पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने कड़कड़डुमा कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. कोर्ट की एक सत्र अदालत ने ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 19 दिसंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा.

UAPA के तहत जेल में बंद हैं ताहिर

ताहिर हुसैन के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल जेल में बंद हुसैन ने हाल ही में असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल हुए हैं. सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े आरोपों का सामना कर रहे हुसैन मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्र से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. हुसैन ने अपनी नई जमानत याचिका में कहा है कि उनके कैद में रहते चार साल नौ महीने से अधिक हो गए हैं.

ताहिर हुसैन ने कहा कि अभी अदालत में आरोप तय किए जाने पर ही बहस हो रही है. उसके पूरे होने में काफी समय लगने की संभावना है. इसके अलावा एक अन्य आरोपी की याचिका पर हाईकोर्ट ने इस अदालत को फिलहाल आरोप तय करने पर आदेश पारित करने से रोक लगा दिया है. इससे सुनवाई में और देरी हो सकती है. ऐसी दशा में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाए.

याचिका में यह भी कहा है कि उसे इसी अदालत ने 30 मार्च को जमानत देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद अब नौ महीने हो गए हैं. उन्होंने कहा है कि उसका नाम प्राथमिकी में नहीं है. सह आरोपियों के बयान के आधार पर उसे आरोपी बनाया गया है. उसके यहां से कोई आपत्तिजनक सामान भी बरामद नहीं हुआ है.


ये भी पढ़ें: बहादुर शाह जफर द्वितीय के परपोते की पत्नी की लाल किले पर मालिकाना हक वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

38 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

53 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago