देश

Ayodhya News: अयोध्या में हो रहे विकास पर इकबाल अंसारी ने की भाजपा की जमकर तारीफ, बोले- ‘मंदिर के साथ ही हो रहा है सबका उद्धार’

Ayodhya News: भगवान राम की नगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के साथ ही लगातार विकास कार्य जारी है और मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारी भी तेज गति से आगे बढ़ रही है. 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होना है और रामलला की मंदिर के गर्भ गृह में प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इसी बीच अयोध्‍या मंदिर-मस्जिद विवाद में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ( Iqbal Ansari) ने राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में हो रहे शहर में विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की है. इसके अलावा ये भी कहा है कि “अयोध्या मामले में वह विरोधी नहीं थे बल्कि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे.”

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या में विकास तो हो ही रहा है. सड़कें, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट का विकास हो रहा है और पब्लिक का भी विकास हो रहा है और वह इस विकास को देखकर बहुत ही खुश हैं. इकबाल अंसारी ने आगे कहा कि हम भी अयोध्या में रहते हैं. हमें भी अच्छी सड़कें, एयरपोर्ट चाहिए. क्योंकि विकास कार्यों से ही हर आदमी खुश रहेगा. इसी के साथ ही इकबाल अंसारी ने ये भी कहा कि ‘आज जो कुछ भी हो रहा है, अयोध्या का विकास हो रहा है. अयोध्या धार्मिक स्थल है. जहां धर्म है वहां हर चीज जायज है. वहां अच्छाई भी होती है, कहीं बुराई भी होती है. सब उसकी आड़ में चलता रहता है. इसी के साथ ही वह आगे बोले कि ‘चाहे कलियुग हो या सतयुग हो जब तक इंसान जिंदा है इंसानियत रहेगी. हर धर्म और हर जाति के लोग हैं. हर धर्म के मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा हैं. जब तक इंसान है तब तक लोग देवी-देवता को पूजने वाले भी रहेंगे और इंसानों की कद्र करने वाले भी रहेंगे.’

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राम नगरी में चलाया स्वच्छता अभियान, लगाई झाड़ू, बोले- PM की प्रेरणा से चल रहा कैंपेन

आज मंदिर के साथ ही हो रहा है सबका उद्धार

इकबाल अंसारी ने साक्षात्कार में आगे कहा कि आज यहां विकास हो रहा है अच्छी बात है, क्योंकि यहां के लोगों को जरूरत थी विकास की. न यहां रोजगार था, न यहां अच्छी सड़कें थीं, न एयरपोर्ट था. आज मंदिर के साथ सबका उद्धार हो रहा है.’ इसी के साथ इकबाल अंसारी ने इस बात को लेकर भी बयान दिया कि, भाजपा सरकार में अधिक काम हो रहे हैं. वह बोले कि भाजपा सरकार में रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट बने हैं. वह आगे बोले कि, सच्चाई को कोई झुठला नहीं सकता. सच बात कहने में हम परहेज नहीं करते. विकास जिसके जमाने में हुआ वह कहा जाएगा.

पीएम होंगे मुख्य अतिथि

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. काशी के आचार्यों द्वारा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा और पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसी के साथ ही सैकड़ों वीवीआईपी, साधु-संत अयोध्या पहुंचेंगे. कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारी जोरों पर है तो वहीं अब मात्र कुछ ही दिन कार्यक्रम में शेष रह गए हैं. ऐसे में दिन-रात मंदिर में तैयारी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और संबल, योगी सरकार ने दी 28 नए डे केयर सेंटरों को मंजूरी

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…

6 minutes ago

यूपी के 515 स्कूलों में छात्रों को मिलेगा वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता का प्रशिक्षण, योगी सरकार की नई पहल

UP Project: योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक…

15 minutes ago

राम कथा में SIR की एंट्री, जमकर भड़के बृजभूषण शरण सिंह; चंदौली में पारा हाई

Brij Bhushan Sharan Singh on SIR Controversy: चंदौली में राम कथा के दौरान पूर्व सांसद…

24 minutes ago

ब्रेंट क्रूड पहुंचा 114 डॉलर के पार, क्या आम आदमी की जेब पर पड़ेगी भारी मार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…

39 minutes ago