देश

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका, मुलायम के बनाए मंच ने छोड़ा साथ, अब आगे इस रणनीति पर करेंगे काम

Lok Sabha Elections 2024: आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. जहां एक ओर सपा प्रमुख चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे हैं और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल को कड़ी टक्कर देने के लिए INDIA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं और PDA फार्मूले के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो इसी बीच अखिलेश यादव से अब परंपरागत यादव वोट बैंक भी हाथ छुड़ाने लगा है. सालों से मुलायम सिंह यादव की सरपरस्ती में चल रही अखिल भारतीय यादव महासभा में दो फाड़ हो गया है और एक हिस्से ने यूपी में यादव मंच बना कर सपा का साथ छोड़ दिया है. अब शुक्रवार को यादव समाज के नेता लखनऊ में अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे.

वहीं राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यादव समाज का सपा का साथ छोड़ने से अखिलेश यादव का आने वाले लोकसभा चुनाव में बड़ा नुकसान हो सकता है. क्योंकि जहां एक ओर अखिलेश पीडीए का नारा बुलंद करते हुए ओबीसी कुनबा इकट्ठा करने में जुटे हैं तो वहीं यादव समाज के एक बड़े हिस्से का उनका हाथ छोड़ देना एक बड़ा झटका माना जा रहा है. दरअसल, अखिल भारतीय यादव महासभा का हमेशा सपा को समर्थन मिलता रहा है लेकिन बीते कुछ सालों के दौरान सपा और महासभा के बीच खटपट बढ़ी है. नतीजतन यादव समाज ने उनका साथ छोड़ दिया. अब अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ के गोमती होटल में होगी.

ये भी पढ़ें- Bihar: कार्यकारिणी बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई पदाधिकारियों की बैठक, JDU में कुछ होने वाला है बड़ा!

मालूम हो कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के साथ जाने को लेकर मंथन कर रहे हैं. इस गठबंधन में वो सभी विपक्षी दल शामिल हैं, जो भाजपा के खिलाफ खड़े हैं और नहीं चाहते कि भाजपा केंद्र की सत्ता में फिर से आए. कुल मिलाकर इंडिया गठबंधन आगामी चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ बना है. बता दें कि यूपी से गठबंधन में सपा के अलावा कांग्रेस और आरएलडी भी शामिल हैं. तो वहीं सपा के सहयोगी दलों के भी इसी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की संभावना बताई जा रही है. फिलहाल सीटों को लेकर अभी इंडिया गठबंधन में कुछ भी तय नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि जनवरी में इसको लेकर बैठक होगी. तो वहीं सपा के साथ अभी अपना दल कमेरावादी और महान दल का गठबंधन है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

7 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

8 hours ago