देश

UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी जीत को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, सांसदों की छवि पर लिया जा रहा है फीडबैक, जन मन सर्वे पर सीधे PMO की नजर

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भाजपा बड़ी तैयारी में जुटी है. जहां एक ओर इंडिया गठबंधन के तहत सभी विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटान का दावा कर रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी यूपी लोकसभा की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कराने का दावा कर रही है. इसको लेकर बीजेपी जोर-शोर से तैयारी कर रही है और कार्यकर्ताओं को सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. दूसरी ओऱ भाजपा केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरी बार काबिज होने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, इसलिए बूथ स्तर से लेकर सरकार की तमाम योजनाओं पर फीडबैक लिए जा रहे हैं. सांसदों के कामकाज पर भी पूरी नजर रखी जा रही है. तो वहीं नमो एप के जरिए प्रधानमंत्री दफ्तर खुद भाजपा सांसदों के काम की समीक्षा कर रहा है.

जांची जा रही है सांसदों की छवि

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने सांसदों की छवि को लेकर जनता से फीडबैक ले रही है. इसीलिए नमो एप के जरिए जन मन सर्वे शुरू किया गया है. बता दें कि इस सर्वे को लेकर भाजपा का शीर्षस्थ नेतृत्व बहुत गंभीर है. इसीलिए इसकी निगरानी खुद प्रधानमंत्री कार्यालय और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय से सीधे की जा रही है. इस सर्वे के जरिए जनता से सांसदों के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है और मतदाताओं के बीच सांसदों की छवि कैसी है, इसकी जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नमो एप का उद्धेश्य है कि इन दोनों मुद्दों पर जनता के दिल की बात जानी जाए. माना जा रहा है कि इस सर्वे का जो भी फ़ीडबैक होगा, उसके आधार पर ही आगे की योजना बनाई जाएगी और जनता के मन की बात जानने के बाद ही सांसदों का टिकट भी तय किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Liquor In Ayodhya: अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बैन, शिफ्ट होंगी सारी दुकानें

नमो एप डाउनलोड करने का दिया गया निर्देश

बता दें कि बुधवार को लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई थी. इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने पदाधिकारियों के बीच ये बात साफ़ कर दी थी कि मोदी सरकार जनता के बीच योजनाओं की बेहतर डिलिवरी को लेकर संकल्पित है और इसी कारण ये जनमन सर्वे कराया जा रहा है. इसकी निगरानी पीएमओ और पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय से सीधे की जा रही है. बताया जा रहा है कि इसी सर्वे के जरिए सरकार की योजनाओं और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा और फिर इसी के आधार पर सांसदों का टिकट तय किया जाएगा. फिलहाल इस ऐप को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि, सभी अपने स्मार्टफ़ोन पर नमो एप डाउनलोड कर लें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

43 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

56 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago