देश

Irfan Solanki: फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी पर एक और FIR, फर्जी आधार कार्ड पर दिल्ली से मुंबई हवाई यात्रा का आरोप

Sapa MLA Irfan Solanki: कानपुर के सीसामऊ विधानसभा सीट से विधायक और सपा नेता इरफान सोलंकी एक बार फिर नई मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. इरफान पर अब फर्जी आधार कार्ड के इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. वो पहले ही एक मामले में फरार चल रहे हैं, दरअसल उन पर एक झोपड़ी में आग लगाने का भी आरोप है. इसके की वजह से वो अपने भाई रिजवान सोलंकी के साथ 9 नवंबर से फरार चल रहे हैं.

इस बार इरफान सोलंकी पर फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर हवाई यात्रा करने का आरोप लगा है. वो 9 नवंबर से फरार चल रहे हैं. पुलिस को इरफान और उनके भाई रिजवान दोनों की तलाश है.

फर्जी आधार कार्ड से की हवाई यात्रा

मंगलवार को उनके खिलाफ ग्वालटोली थाना में फर्जी आधार कार्ड इस्तेमाल करने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक वो नोएडा के एक होटल में रुका था. जिसके बाद वो दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई पहुंचे थे और यात्रा के इस्तेमाल के लिए उन्होने फर्जी कार्ड का इस्तेमाल किया था. यात्रा के लिए इस्तेमाल किए गए आधार कार्ड पर नाम अशरफ अली का था और फोटो इरफान सोलंकी की लगी हुई थी. उन्होंने जहां फर्जी दस्तावेज से यात्रा की, वहीं एयरपोर्ट के नियमों को भी तोड़ा. जिसके लिए उन पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन पर आईपीसी (IPC) की धारा 212, 419, 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

अशरफ अली के नाम का इस्तेमाल

खबरों के मुताबिक इरफान ने जिस फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था उस पर नाम अशरफ अली का था और वो वरिष्ठ सपा नेत्री नूरी शौकत के भाई हैं. जिसके लिए अशरफ अली का भी नाम FIR में दर्ज किया गया है. पुलिस उन सभी पर शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है जो भी इरफान की मदद कर रहा है. लेकिन इरफान ने जिस तरह से एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया है वो काफी गंभीर मामला हो गया है. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.

पुलिस इरफान सोलंकी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. पुलिस ने कई टीमें बनाई जो इरफान को जाल में फंसाने के लिए लगी हुई है. कई टीमें उत्तर प्रदेश के बाहर भी काम रही हैं, लेकिन अभी तक इरफार फरार है. बता दें कि इरफान सोलंकी के वकील ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है, जिसकी सुनवाई 1 दिसंबर को होगी.

ये भी पढ़ें- Irfan Solanki: कोर्ट की शरण में पहुंचे फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी, अर्जी देकर लगाई ये गुहार

इससे पहले किस मामले में फरार है इरफान

बता दें कि इरफान और रिजवान सोलंकी पर जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी स्थित एक प्लॉट पर आगजनी करने और धमकाने का आरोप लगा था. इस डिफेंस कॉलोनी में बेबी नाज(महिला) का प्लॉट है. इससे पहले ये प्लॉट नाज के पिता के नाम था. बेबी का परिवार प्लॉट में झोपड़ी और छप्पर डालकर रहता था. बेबी ने आरोप लगाया था कि,”सपा विधायक और उनके भाई प्लाट पर कब्जा करना चाहते थे”. बीते 7 नवंबर को नाज अपने परिवार के साथ शादी में गई थीं. तभी विधायक इरफान और उनके भाई ने झोपड़ी में आग लगा दी थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

10 minutes ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

18 minutes ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

26 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

26 minutes ago

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

36 minutes ago

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

44 minutes ago