देश

आंध्र प्रदेश: तिरुपति मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में भगदड़, 4 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के पास बुधवार को वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट वितरण केंद्रों पर भगदड़ मचने से 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह से लगभग 4,000 श्रद्धालु विभिन्न टिकट केंद्रों पर लाइन में लगे थे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई.

टोकन वितरण के दौरान हुई भगदड़

हादसा उस वक्त हुआ जब बैरागी पत्तिदा पार्क में टोकन वितरण के लिए श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा किया गया. अचानक भीड़ बढ़ने से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई. अधिकारियों के मुताबिक, टोकन वितरण व्यवस्था को संभालने के लिए विशेष प्रबंध होने के बावजूद भारी भीड़ के कारण हालात बिगड़ गए.

आपात बैठक में जुटे अधिकारी

हादसे के बाद तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) बोर्ड के अध्यक्ष बीआर नायडू (BR Naidu) ने आपातकालीन बैठक बुलाई है. इस घटना ने मंदिर प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया

तिरुपति में विष्णु निवासम के पास तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार के दर्शन के लिए टोकन लेने के लिए मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत ने मुझे झकझोर कर रख दिया है. यह दुखद घटना, जो उस समय हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोकन लेने के लिए एकत्र हुए थे, ने मुझे बहुत परेशान किया. उनमें से कुछ की हालत गंभीर होने की सूचना के बाद, मैंने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के निर्देश दिए हैं… ताकि घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार मिल सके और उनकी जान बच सके. मैं समय-समय पर जिला और टीटीडी अधिकारियों से बात कर रहा हूं और स्थिति का जायजा ले रहा हूं.

वैकुंठ एकादशी पर लाखों श्रद्धालुओं की उम्मीद

गौरतलब है कि वैकुंठ एकादशी और वैकुंठ द्वार दर्शनम 10 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा. टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने मंगलवार को इसकी विस्तृत तैयारियों की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि टीटीडी ने लगभग सात लाख श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद के साथ विशेष इंतजाम किए हैं.

10 जनवरी से शुरू होगा दर्शन

दर्शन की शुरुआत 10 जनवरी को सुबह 4:30 बजे प्रोटोकॉल दर्शन से होगी, जिसके बाद सुबह 8 बजे से सर्वदर्शन शुरू होगा. राव ने कहा था कि आम श्रद्धालुओं को वैकुंठ द्वार दर्शन का लाभ देने के लिए टीटीडी की प्राथमिकता सबसे ऊंची रहेगी.

विशेष प्रोटोकॉल होंगे लागू

दस दिन तक खुला रहने वाला वैकुंठ द्वार श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अवसर है. इसके दौरान सुचारू और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

1 second ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

24 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

37 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago