देश

Irfan Solanki: 31 दिनों से फरार चल रहे इरफान सोलंकी ने किया सरेंडर, जानें क्या है सपा विधायक पर आरोप

Irfan Solanki: एक महीने से फरार चल रहे सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी ने आख़िरकार कोर्ट में समर्पण कर दिया है. इरफ़ान के पुलिस कमिश्नर के सामने समर्पण करते वक़्त उनके भाई रिजवान भी थे. बता दें कि दोनों भाइयों पर उनके पड़ोस की  एक महिला के घर को फूंकने का आरोप है .विधायक और महिला के बीच सालों से प्‍लॉट का विवाद चल रहा है. पुलिस का कहना है कि चार बार के विधायक रहे इरफ़ान सोलंकि आर उनके भाई इस  मामले में फरार चल रहे थे. इनकी गिरफ़्तारी के लिए चार राज्यों में पुलिस की टीम छानबीन कर रही थी. पुलिस ने कहा कि कोर्ट से उनके घर की कुर्की के आदेश भी मिल चुके थे लेकिन समर्पण करने के बाद अब ये कार्यवाई बदल जाएगी.

कौन कौन से मामले हैं फरार विधायक पर 

डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ की नजीर फातिमा ने  8 नवम्बर को विधायक और उनके भाई पर लगभग 200 गज जमीन हड़प लेने का आरोप लगाया था. फातिमा ने  कहा कि उसके पास पॉश डिफेंस कॉलोनी में 535 वर्ग गज का एक प्लॉट है, जहां वह 1986 से रह रही थी. केस दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम छापेमारी करने के लिए विधायक और उनके भाई के घर छापेमारी की लेकिन तबतक वो फरार हो गए थे.

पुलिस ने इरफ़ान पर फर्जी आधार कार्ड इस्तमाल करने का भी आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी विधायक ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तमाल करके दिल्ली और मुंबई की हवाई यात्रा की है. पुलिस ने आगे कहा कि इनके द्वारा उपलब्ध कराया गया आधार कार्ड में तस्वीर तो इनकी ही थी लेकिन उसमे नाम अशरफ अली लिखा हुआ था.

यह भी पढ़ें– Azam Khan: ‘…तो अजन्मे बच्चे मां से पूछते बाहर आना है या नहीं’ आजम खान के बयान पर भड़कीं महिलाएं, केस दर्ज

युक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि विधायक की मदद करने के लिए सपा नेत्री नूरी शौकत, अख्तर मंसूरी, अनवर मंसूरी और अली को गिरफ्तार किया गया है. इशरत अली और अम्मार इलाही की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है.

क्या कहा भाजपा विधायक ने 

कानपुर के सांसद ने कहा है कि, सीसामऊ के सपा विधायक के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच  तथ्यों के आधार पर की जानी चाहिए. हर व्यक्ति को यह अधिकार है कि वह अधिकारियों के संज्ञान में मामले लाकर उनसे मदद की उम्मीद रखे.

 

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

8 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

11 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

40 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

47 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

52 minutes ago