ईशान इंस्टीट्यूट के छात्रों और स्टाफ मेंबर ने पहलगाम हमले के विरोध में किया पैदल मार्च.
ग्रेटर नोएडा स्थित ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स ने पहलगाम (Pahalgam) में हुए हालिया आतंकी हमले की निंदा करते हुए आज (26 अप्रैल) एक शांतिपूर्ण विरोध मार्च का आयोजन किया. इस पैदल मार्च में विभिन्न विषयों के 500 से अधिक छात्रों, 100 से अधिक डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और 150 प्रशासनिक सदस्य शामिल हुए.
विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे ईशान परिसर से शुरू हुआ और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर जारी रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए. इस विरोध प्रदर्शन के जरिए ईशान इंस्टीट्यूट ने शांतिपूर्ण तरीके से पहलगाम (Pahalgam) हमले का विरोध किया, और सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की.
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ईशान शैक्षणिक संस्थानों के सीईओ डॉ. तुषार आर्य ने किया, साथ ही ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुभान अली अकब, डॉ. हरिंदर कौर, अमन आर्य भी शामिल हुए. पहलगम हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लॉ, फार्मेसी, आयुर्वेद, कॉमर्स और शिक्षा स्ट्रीम के छात्र और डॉक्टरों के साथ ही कर्मचारी इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने.
वहीं इस मौके पर बोलते हुए डॉ. तुषार आर्य ने कहा, “भारत को स्पष्ट और दृढ़ रुख अपनाना चाहिए. उरी, पुलवामा और अब पहलगाम (Pahalgam) जैसी घटनाओं को दोहराया नहीं जा सकता. अब समय की मांग है कि सरकार ऐसी कार्रवाई करे कि दोबारा ऐसे कृत्यों को अंजाम देने के बारे में कोई सोचे भी न. विरोध मार्च ने राष्ट्रीय एकता और प्रतिरोध का एक मजबूत संदेश दिया. बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम (Pahalgam) में आतंकियों ने सैलानियों पर हमला बोल दिया था. इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई थी, और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…