देश

Israel-Hamas War: “बेंजामिन नेतन्याहू को गोली मार देनी चाहिए”, कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने दिया विवादित बयान

Israel-Hamas War: इजरायल हमास के बीच चल रहे युद्ध को करीब डेढ़ महीने हो चुके हैं. इस जंग में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इजरायल पर हमास आतंकियों की तरफ से किए गए हमले के बाद से ही इजरायली सेना गाजा पट्टी पर बमबारी कर रही है. आईडीएफ आसमान से लेकर जमीनी ऑपरेशन चलाकर हमास आतंकियों के ठिकानों को खत्म कर रही है. युद्ध में हो रही बेगुनाहों की मौत को लेकर पूरी दुनिया में जमकर बयानबाजी हो रही है.

“नेतन्याहू एक अपराधी हैं, उन्हें गोली मार देनी चाहिए”

इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बारे में विवादित बयान दिया है. उन्नीथन केरल के कासरगोड में फिलिस्तीन एकजुटता रैली को संबोधित करते हुए ये विवादित बयान दिया है. उन्नीथन ने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू एक अपराधी हैं और उन्हें बिना मुकदमे के गोली मार देनी चाहिए.

नेतन्याहू क्रूरता पर उतर आए हैं- उन्नीथन

कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, नूर्नबर्ग परीक्षण नामक चीज का उपयोग युद्ध अपराधों में शामिल लोगों के लिए किया गया था. जिसमें बिना किसी मुकदमे के युद्ध के अपराधियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसलिए अब वक्त आ गया है कि नूर्नबर्ग मॉडल का परीक्षण किया जाए. बेंजामिन नेतन्याहू दुनिया के सामने युद्ध अपराधी के रूप में बनकर खड़े हैं. इसलिए उन्हें बिना किसी मुकदमे के गोली मार देनी चाहिए. बेंजामिन उच्च स्तर की क्रूरता करने पर उतर आए हैं.

फिलिस्तीन के समर्थन में हुई रैली

उन्नीथन ने जेनेवा संधि का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने इस संधि को तोड़ा है. इसलिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए. बता दें कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी 23 नवंबर को फिलिस्तीन के समर्थन में कोझिकोड में एक रैली को आयोजित करने जा रही है. जिसका उद्घाटन कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल करेंगे.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Tunnel Accident: टूट रहा अंदर फंसे श्रमिकों का हौसला, परिजनों में आक्रोश, PMO ने कहा, 5 मोर्चों पर चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद ने बेंजामिन नेतन्याहू के अलावा अमेरिका पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईराक में 10 लाख अरब या मुसलमानों की हत्या कर दी. इसने अफगानिस्तान में 7 लाख मुसलमानों को मारा है, इसके अलावा कोरिया और वियतनाम में भी निर्दोषों की हत्या की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

8 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

17 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

17 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

24 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

31 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

32 minutes ago