देश

UP News: “मैं मोहम्मद शमी के गांव के लिए अपनी सांसद निधि से धनराशि देने का इच्छुक हूं”, खेल सुविधाओं को लेकर बोले जयंत चौधरी

World Cup Final 2023: भारतीय टीम के धुआंधार गेंदबाद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की बॉलिंग के जादू ने उनके गांव की किस्मत बदल दी है. यहां पर लगातार खेल से जुड़े विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार से लेकर अन्य दलों के नेता-मंत्री सामने आ रहे हैं और घोषणाएं कर रहे हैं. ताजा खबर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी की ओर से आ रही है, जिन्होंने शमी के गांव में खेल से जुड़े कार्यों को लेकर अपनी सांसद निधि से धनराशि देने की इच्छा जाहिर की है. इस सम्बंध में जयंत चौधरी ने X पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है. बता दें कि इससे पहले प्रदेश सरकार भी शमी के गांव में मिनी स्टेडियम बनवाने की घोषणा कर चुकी है.

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में खेल सुविधाएं विकसित करने की घोषणा की है. आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा है कि वह अपनी सांसद निधि (MPLA) से मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम करना चाहते हैं. जयंत चौधरी ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘मैं, मोहम्मद शमी के गांव में खेल सुविधाएं विकसित करना चाहता हूं और इसके लिए अपनी सांसद निधि से धनराशि देने का इच्छुक हूं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि ‘शमी के गांव सहसपुर के लिए उन्हें डीएम के प्रस्ताव का इंतजार है.’ इसी के साथ आरएलडी की ओर से भी ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा है कि, ‘चौधरी साहब (जयंत चौधरी) खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत व अग्रसर हैं. इसी क्रम में शमी के गांव में स्पोर्ट्स फैसिलिटी डेवलप करने का निर्णय लिया है. उनके इस निर्णय से प्रदेश के युवा खिलाडियों में ऊर्जा का संचार होगा.

ये भी पढ़ें- Chhath Puja-2023: काशी की छठ पूजा में भी ‘भौकाल’, वेदी के सामने लिखा VVIP, सचिवालय, सर्किट हाउस, BJP…

सेमीफाइनल में रचा इतिहास

बता दें कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में हार्दिक पांड्या के चोट लगने के बाद मोहम्मद शमी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिला है. तो वहीं वह लगातार अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपनी गेंदबाजी से कहर ढा रहे हैं. वर्ल्ड कप के 6 मैचों में अकेले 23 विकेट उन्होंने झटके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में तो 7 विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया था. तो वहीं अब फाइनल में भी उनसे बेहतर की उम्मीद जताई जा रही है. उधर अमरोहा के जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रदेश सरकार, 20 मिनी स्टेडियम बनवा रही है. इसमें अमरोहा जिले का भी नाम था. इसी क्रम में शमी के गांव का चयन किया गया.

यूपी सरकार ने भी दिया है शमी के गांव को तोहफा

यूपी की योगी सरकार ने भी मोहम्मद शमी के गांव को तोहफा दिया है और अमरोहा स्थित उनके गांव सहसपुर अलीनगर में मिनी स्टेडियम और ओपन जिम बनवाने की घोषणा की है. इस सम्बंध में अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश त्यागी ने मीडिया को जानकारी दी है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव में एक मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव हम राज्य सरकार को भेज रहे हैं. उस स्टेडियम में एक ओपन जिम भी होगा. जमीन को लेकर जिलाधिकारी ने कहा है कि सहसपुर में पर्याप्त जमीन है और स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

2 minutes ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

24 minutes ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

1 hour ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

1 hour ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

1 hour ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

2 hours ago