देश

UP News: विश्वकप को लेकर मोहम्मद शमी के गांव में उत्सव का माहौल, मां बोलीं- आज कमाल करेगा मेरा बेटा

India Vs Australia, ICC World Cup 2023 Final Today: रविवार (19 नवम्बर) को क्रिकेट प्रेमी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए दिल थाम कर बैठे हैं और लगातार भारत की जीत को लेकर प्रदेश भर में प्रार्थना व दुआ की जा रही है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव में इस मैच को लेकर लोग उत्साहित हैं और शमी के शानदार प्रदर्शन को देखने का इंतजार कर रहे हैं. इसी के साथ दावा कर रहे हैं कि भारत इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतेगा.

बता दें कि रविवार को होने वाला विश्वकप का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. तो वहीं सुबह से ही मोहम्मद शमी के उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सहसपुर अलीनगर के गांव में उत्सव सा माहौल दिखाई दे रहा है. गांव के लोग शमी को लेकर गर्व से कह रहे हैं कि इस गांव का बेटा भारतीय क्रिकेट टीम का शानदार खिलाड़ी है. साथ ही गांव के लोग दावा कर रहे हैं कि पिछले मुकाबलों की तरह आज भी भारतीय टीम कमाल करेगी और मोहम्मद शमी की एक-एक बॉल अस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाएगी.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 Final: टीम इंडिया की जीत के लिए उज्जैन में हुई महाकाल की विशेष भस्म आरती, लोगों ने मांगा आशीर्वाद

विश्वकप में 50 विकेट लेने वाले बने पहले गेंदबाज

बता दें कि बुधवार को मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली थी और विश्व कप सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट लेकर भारत को शानदार जीत दिलाई थी. इसी के बाद से शमी के प्रशंसकों में शमी की गेंदबाजी को लेकर और उम्मीद जग गई है और लगातार लोग विश्वकप फाइनल में भी शमी की गेंद के कमाल करने को लेकर दावे कर रहे हैं. तो वहीं इसी मैच में शमी वनडे क्रिकेट में चौथी बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा उनके नाम एक और शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वर्ल्ड कप 2023 में 50 विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं.

हम करते हैं दुआ

वहीं मोहम्मद शमी के प्रदर्शन को लेकर उनके भाई हसीब अहमद और मां अंजुम आरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनको उम्मीद है कि शमी आज भी कमाल दिखाएंगे और भारत फाइनल भी जीतेगा और विश्वकप घर आएगा. शमी के भाई कहते हैं कि हम दुआ करते हैं कि आज भारत शानदार तरीके से जीत हासिल करे. तो वहीं शमी की मां कहता हैं कि, वह टीवी पर बेटे का पूरा मैच देखती हैं. वह कहती हैं कि “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरा बेटा देश के लिए खेल रहा है.”

शमी के गांव में बनेगा स्टेडियम

लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव की किस्मच भी चमक गई है. यूपी सरकार उनके गांव में मिनी स्टेडियम बनवाने जा रही है. इसको लेकर तैयारी भी तेज कर दी गई है. अमरोहा के CDO अश्वनी कुमार मिश्रा ने इस संबंध में मीडिया को बताया कि, 5 सितंबर 2023 को हमें मुख्य सचिव का पत्र मिला था, जिसमें लिखा था कि जल्द जमीन का चयन करके प्रस्ताव भेजे जाएं. हमें मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर से भी प्रस्ताव मिला, जिसे आगे भेजा जा रहा है और जल्द ही स्टेडियम को लेकर निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

2 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

3 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago