देश

Israel Hamas War: दिल्ली हाईकोर्ट ने बरकरार रखा पुलिस का फैसला, रामलीला मैदान में नहीं दी मुस्लिम महापंचायत के आयोजन की इजाजत

Israel Hamas War: इजरायल हमास के बीच चल रहे युद्ध की वजह से कई देशों में लोगों के पक्ष-विपक्ष में नारे लगाने एवं आपसी सौहार्द बिगड़ने को देखते हुए हाईकोर्ट ने 29 अक्टूबर को रामलीला मैदान में अखिल भारतीय मुस्लिम महापंचायत आयोजित करने की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस के आदेश को बरकरार रखा है. पुलिस ने महापंचायत के सांप्रदायिक होने की आशंका को देखते हुए पहले से महापंचायत करने की दी गई अनुमति को रद्द कर दिया था. कोर्ट ने कहा कि रद्द किए जाने को मनमाना नहीं कहा जा सकता है.

न्यायमूर्ति ने यह कहते हुए रामलीला मैदान में महापंचायत करने की अनुमति मांगने वाले संस्था मिशन सेव कांस्टिय़ूशन की याचिका खारिज कर दी. इस संस्था की स्थापना अधिवक्ता महमूद प्राचा ने की है. उनका दावा है कि यह संस्था आम लोग खासकर दलित वगरे के बीच उनके संवैधानिक अधिकारों को लेकर जागरूक करता है. न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने संस्था की याचिका खारिज करते हुए कहा कि हिन्दुओं का पितृपक्ष के बाद दिवाली तक बेहद शुभ होता है, लेकिन सस्था के पोस्टर से पता चलता है कि इस कार्यक्रम में सांप्रदायिक और धार्मिंक रंग हो सकते हैं। इस दशा में उसे 29 अक्टूबर को महापंचायत देने की अनुमति नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि उस दौरान कई त्योहार मनाए जाने हैं.

यह भी पढ़ें-2027 तक अडानी ग्रुप 2.5 गुना बढ़ाएगा सोलर मैन्युफैक्चरिंग क्षमता

न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि पोस्टर के सांप्रदायिक रंग होने के नाते कार्यक्रम आयोजित होने से पुरानी दिल्ली इलाके में सांप्रदायिक सदभाव बिगड़ सकता है. उस इलाके में पहले भी सांप्रदायिक तनाव होते रहे हैं. इस दशा में इलाके के एसएचओ की दंगा होने की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता है. वैसे सभी को अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन सांप्रदायिक तनाव की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, बोले- ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनना मेरा सौभाग्य

कोर्ट ने हालांकि कहा कि त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद संस्था अपना कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर आवेदन दे सकता है। पुलिस भी इसपर नए सिरे से विचार कर सकता है। बशत्रे संस्था वक्ताओं की सूची प्रदान करे और यह वचन दे कि कार्यक्रम से कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

17 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago