देश

न्यूजक्लिक मामले में प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, इस दिन तक बढ़ी पुलिस कस्टडी

News Click  Controversy: अदालत ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती को आतंकवाद विरोधी कानून (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले में 2 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.  ‘न्यूजक्लिक‘ पर चीन समर्थक दुष्प्रचार फैलाने के लिए धन लेने का आरोप है.
दोनों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर की अदालत में पेश किया गया था.

पुलिस ने न्यायाधीश से कहा कि वह कुछ गवाहों और आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है. दोनों से मिले कुछ उपकरणों के बारे में भी जानकारी लेना चाहता है, क्योंकि उसकी जांच कर डाटा निकाल लिया गया है. इसलिए उन्हें नौ दिनों की उसकी हिरासत में भेजा जाए.

यह भी पढ़ें-2027 तक अडानी ग्रुप 2.5 गुना बढ़ाएगा सोलर मैन्युफैक्चरिंग क्षमता

पुरकायस्थ के वकील अर्शदीप सिंह खुराना ने हिरासत का विरोध किया और कहा कि इसमें इसमें कोई नया आधार नहीं है. न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को नौ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 3 अक्टूबर को पुरकायस्थ और चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. उसने तब अदालत से दोनों का पुलिस हिरासत लिया था और 10 अक्टूबर को अदालत से कहा था कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए। आगे की पूछताछ के लिए फिर हिरासत ले लेंगे। उसी क्रम में उसने दोनों को बुधवार को अपनी हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें-दिल्ली सरकार ने मंत्रियो के विभागों में किया बड़ा बदलाव, इन नेताओं के डिपोर्टमेंट में हुआ उलटफेर

पुलिस ने सुनवाई के दौरान अदालत से कहा कि प्राथमिकी के मुताबिक ‘न्यूजक्लिक‘ को ‘भारत की संप्रभुता को बाधित करने’ और देश के खिलाफ असंतोष पैदा करने के लिए चीन से बड़े पैमाने पर धन मिला था. समाचार पोर्टल पर यह भी आरोप है कि पुरकायस्थ ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए पीपुल्स अलायंस फार डेमोक्रेसी एंड सेक्युलरिज्म (पीएडीएस) नाम के एक समूह के साथ साजिश रची थी। उसका संबंध चीन से है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

13 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

24 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

43 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago