देश

Israel Hamas War: हैदराबाद में ‘फिलिस्तीन जिंदाबाद’ के नारे लगा रही थी छात्राएं, पुलिस ने हिरासत में लिया

Israel Hamas War: हमास और इजराय के बीच युद्ध ने भीषण रूप ले लिया है. इजरायली टैंक तेजी से गाजा की ओर बढ़ रहे हैं. वायुसेना आसमान से बमबारी कर रही है. गाजा में हाल बेहाल है. इस बीच हैदराबाद में फिलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन देखा गया है. छात्राओं ने हाथ में तख्ती लेकर फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए. बता दें कि इज़रायली सेना गाजा पट्टी पर हमले बढ़ा रही है, जिससे चिंताएं पैदा हो रही हैं. स्थिति और भी जटिल है क्योंकि हमास के आतंकवादियों ने 150 लोगों को बंधक बना लिया है, जबकि इज़राइल उनकी रिहाई तक घेराबंदी बनाए रखने पर जोर दे रहा है. ये संघर्ष गाजा को मानवीय आपदा की ओर धकेल रहा है, मरने वालों की संख्या पहले ही 1,500 से अधिक हो गई है और आवश्यक आपूर्ति तेजी से घट रही है. हमास ने गाजा के चारों ओर नाकेबंदी कर दिया है.

प्रदर्शन की नहीं थी इजाजत: पुलिस

हालांकि, हैदराबाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की इजाज़त नहीं दी गई थी इसके बाद भी कुछ छात्राएं सड़क पर फिलिस्तीन के समर्थन में उतर आई थीं, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है. दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: “गाजा पर नहीं रोकी बमबारी तो दूसरे मोर्चे पर युद्ध के लिए रहें तैयार”, ईरान ने इजरायल को धमकाया

बता दें कि 7 अक्टूबर को फिलिस्तीन के हमास ने इजराल पर रॉकेटों की बारिश कर दी. करीब 20 मिनट में हमास के लड़ाकों ने 5000 रॉकेट दागे थे. रॉकेटों की बाढ़ की आड़ में करीब 150 इजरायली नागरिकों को बंदी भी बना लिया था. इसके तुरंत बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा कर दी थी. इजरायल की ओर से जारी जवाबी कार्रवाई में अबतक 1300 हमास के लड़ाकों की मौत हो चुकी है. गाजा पट्टी में बमबारी की वजह से रात में भी दिन का आभास हो रहा है. इजरायल सेचुन-चुनकर हमास के ठिकानों को निशाना बनाने में लगा है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

16 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

19 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

51 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

57 minutes ago