देश

Israel Hamas War: दिल्ली में इजरायली दूतावास ने जारी किए बंधक नागरिकों के पोस्टर, कहा- हमास के कब्जे में बच्चे और बुजुर्ग

Israel-Palestine conflict: इजरायल-हमास के बीच छिड़ा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक इस युद्ध में 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इजरायल गाजा पट्टी पर 7 अक्टूबर के बाद से लगातार हमले कर रहा है. गाजा पट्टी में हमास के तमाम ठिकानों को IDF ने जमींदोज कर दिया है. हमास के दर्जनों लीडर मारे जा चुके हैं. इसी बीच दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हमास पर नागरिकों को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए बंधकों के पोस्टर जारी किए हैं.

2 हजार आतंकियों ने किया था हमला

इजरायली दूतावास ने कहा कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसपैठ की थी. हमास के करीब 2 हजार लड़ाके गाजा पट्टी से बॉर्डर को पार इजरायल में घुस गए थे. उन्होंने 200 से ज्यादा इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया था. जिसमें तमाम बच्चे भी शामिल हैं. वे सब अभी भी आतंकियों के कब्जे में हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Policy: आज अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी ED, एथिक्स कमेटी के सवालों से होगा महुआ का सामना, BJP ने कसा तंज

हमास ने की हैवानियत…बुजुर्गों-बच्चों को भी नहीं छोड़ा

दूतावास ने आगे कहा कि हमास ने हमले के दौरान 9 महीने से लेकर 80 साल के बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा. इस हमले में 3 हजार से अधिक नागरिकों की या तो उन लोगों ने हत्या की, रेप किया, पुरुषों को गोलियां मारी गईं. बच्चों को पीटा और फिर उनको किडनैपिंग कर के साथ ले गए.

इजरायली दूतावास ने जारी किए हमास के वीडियोज

इजरायली दूतावास ने हमास हमले के दौरान उसके लड़ाकों के उन वीडियोज को भी जारी किया है, जिसमें आतंकी गाजा में बैठकर अपने करीबियों से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने कितने यहूदियों को मार गिराया है. इससे आपको गर्व करना चाहिए. हमास लड़ाके वीडियो कॉल पर ये भी कह रहे हैं कि ” मां व्हाट्सएप पर देखो आपके बेटे ने कितने यहूदियों को मार दिया.”

नेतन्याहू ने की थी युद्ध की घोषणा

बता दें कि हमास ने इजरायल में घुसकर जमकर रक्तपात किया था, हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. इसके अलावा सैकड़ों नागरिकों को बंधक बना लिया था. हमास ने इजरायल पर करीब 5 हजार रॉकेट से हमला किया था. इस हमले के बाद ही इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि ये युद्ध हम नहीं चाहते थे, लेकिन ये जबरन इजरायल पर थोपा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago