Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Liquor Policy: आज अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी ED, एथिक्स कमेटी के सवालों से होगा महुआ का सामना, BJP ने कसा तंज

दिल्ली नई शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (2 नवंबर) ईडी के सामने पेश होंगे. ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था.

अरविंद केजरीवाल और महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)

अरविंद केजरीवाल और महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)

दिल्ली नई शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (2 नवंबर) ईडी के सामने पेश होंगे. ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था. इसके अलावा कैश फॉर क्वैरी मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सवालों का जवाब देंगी.

बीजेपी ने विपक्षी नेताओं पर बोला हमला

महुआ मोइत्रा और अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी ने तंज कसा है. इसके साथ ही दोनों नेताओं को दो नंबरी बताया है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मोइत्रा को 2 नंबरी बताया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘2नों 2 नंबरी 2 नवंबर को हाजिर हों.’

शराब घोटाला मामले में सिसोदिया-संजय सिंह की हुई गिरफ्तारी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जिस शराब घोटाला मामले में ईडी आज पूछताछ करेगी, उस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इसी साल की फरवरी से जेल में बंद हैं. वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था.

वहीं, बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने महुआ पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया है. इस मामले में महुआ मोइत्रा को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के पास जाना है, जो उनसे इस मामले में सवाल-जवाब करने वाली है. महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से सवाल पूछने के बदले महंगे गिफ्ट लिए और विदेश यात्रा का खर्च भी उठाया. बीजेपी सांसद ने ये भी आरोप लगाए थे कि दर्शन हीरानंदानी ने दुबई में महुआ की संसद की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल किया है. जिसे बाद में खुद महुआ ने स्वीकार किया था कि उन्होंने ही हीरानंदानी को आईडी पासवर्ड दिए थे.

यह भी पढ़ें-“हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, साथ बैठकर बातचीत करें…”, मणिपुर में मैतेई-कुकी समुदाय के लोगों से राजनाथ सिंह की अपील

गिरफ्तारी का AAP को सता रहा डर

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज मुख्यमंत्री ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए जा रहे हैं, लेकिन इस पूछताछ के बहाने ईडी उनको गिरफ्तार भी कर सकती है. क्योंकि इससे पहले जिन दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें भी पूछताछ के लिए पहले बुलाया गया था. इसलिए पार्टी को अब अपने सबसे बड़े नेता की गिरफ्तारी का डर सता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital