देश

Delhi Liquor Scam: “बीजेपी के इशारे पर भेजा गया नोटिस”, सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी को दिया समन का जवाब

Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की तरफ से भेजे गए समन का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है. नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है. नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं. ED को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए.

ईडी दफ्तर के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात

बता दें कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति हुए कथित घोटाला मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था. जिसमें उन्हें 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था. केजरीवाल के ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. ईडी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के एक और मंत्री पर ED का कसा शिकंजा, सुबह-सुबह राजकुमार आनंद के ठिकानों पर छापेमारी

आप के दो नेता पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

ईडी ने इस कथित घोटाले में अब तक दो आप नेताओं को गिरफ्तार किया है. जिसमें दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल हैं. फिलहाल दोनों नेता अभी जेल में बंद हैं. बीते दो दिन पहले मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था. इसके साथ ही ईडी को निर्देश दिए थे कि इस मामले को 6-8 महीने में खत्म करें.

पार्टी को अपने सबसे बड़े चेहरे की गिरफ्तारी का डर सता रहा

वहीं, आप का कहना है कि केजरीवाल भले ही ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए उसके दफ्तर जा रहे हैं. लेकिन उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. इस मामले में पहले ही संजय सिंह और मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हो चुके हैं. यही वजह है कि अब पार्टी को अपने सबसे बड़े चेहरे की गिरफ्तारी का डर सता रहा है. सियासी गलियारों में चर्चा भी शुरू हो गई है कि अगर अरविंद केजरीवाल को ईडी गिरफ्तार कर लेती है तो फिर अगला सीएम कौन होगा? आप के कई नेताओं को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी इन चेहरों में किसी को सीएम घोषित कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

24 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

42 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

1 hour ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

2 hours ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

2 hours ago