देश

ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, सिंगापुर के 7 सैटेलाइट्स को श्रीहरिकोटा से किया लॉन्च

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है. इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र(SDSC) से 7 सैटेलाइट्स की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की है. इनमें एक स्वदेशी और सिंगापुर के छह सैटेलाइट शामिल हैं. स्पेस संगठन ने इन सभी सैटेलाइट्स को अपने पीएसएलवी-सी56 रॉकेट के माध्यम से एसडीएससी से लॉन्च किया. आज सुबह करीब 6:30 बजे इसरो ने यह लॉन्चिंग की. इस सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के साथ भारत अंतरिक्ष के साथ दुनिया में भी छा गया है. महिने भर में इसरो की यह दूसरी कामयाबी है. इससे पहले इसने भारत का बहुप्रतिक्षित चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग की थी, जिसके बाद दुनिया के कई अंतरिक्ष संगठनों ने इसरो के इस कामयाबी पर भारत को बधाइयां दी थी.

ISRO: सिंगापुर सरकार के भीतर विभिन्न एजेंसियों के लिए किया जाएगा इन सैटेलाइट्स का उपयोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बार अंतरिक्ष में तैनात और चालू होने के बाद, इन सैटेलाइट्स का उपयोग सिंगापुर सरकार के भीतर विभिन्न एजेंसियों की उपग्रह इमेजरी आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए किया जाएगा. एसटी इंजीनियरिंग अपने वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए मल्टी-मॉडल और उच्च प्रतिक्रियाशीलता इमेजरी और भू-स्थानिक सेवाओं के लिए इसका उपयोग करेगी.

मालूम हो कि डीएस-एसएआर इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) द्वारा विकसित सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) पेलोड रखता है. यह डीएस-एसएआर को हर मौसम में दिन और रात की कवरेज प्रदान करने की अनुमति देता है और पूर्ण पोलारिमेट्री पर एक मीटर रिजॉल्यूशन पर इमेजिंग करने में सक्षम है. डीएस-एसआर को सिंगापुर की डिफेंस साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजेंसी और सिंगापुर के ही एसटी इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: प्राण-प्रतिष्ठा में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रही प्रभु श्रीराम की नगरी, होटलों में बुकिंग हुई शुरू, 50 हजार घर, 2 लाख कमरे के साथ ‘होम स्टे ड्राइव’ का आगाज

इस साल का तीसरा कॉमर्शियल मिशन

बता दें कि सिंगापुर के सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग इसरो का इस साल का तीसरा कॉमर्शियल मिशन है. इससे पहले इसरो ने मार्च में एलवीएम-3 रॉकेट से ब्रिटेन के वन-वेव से जुड़े 36 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया था. वहीं, उसके बाद अप्रैल में सिंगापुर के 2 सैटेलाइट्स को पीएसएलवी रॉकेट से लॉन्च किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

48 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

49 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

50 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

59 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

59 minutes ago