देश

शादीशुदा होने पर भी सहमति से यौन संबंध बनाना गलत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली  हाईकोर्ट ने कहा कि वैवाहित स्थिति से इतर अगर दो वयस्क सहमति से यौन संबंध बनाते हैं तो उसे कोई गलत काम नहीं माना जा सकता, जबकि सामाजिक मानदंड कहता है कि यौन संबंध विवाह के बाद बनना चाहिए. इस तरह के संबंध को लेकर अगर कोई यौन दुराचार का झूठा आरोप लगाता है तो उससे आरोपी की प्रतिष्ठा धूमिल होती है. इस तरह के आरोप से सही मामलों की विश्वसनीयता भी कम होती है.

न्यायमूर्ति अमित महाजन ने उक्त टिप्पणी करते हुए बलात्कार के एक आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया. न्यायमूर्ति ने कहा कि इस तरह के मामलों की वास्तविकता जानने के लिए अदालत को ज्यादा परिश्रम करना चाहिए. खासकर जब सहमति व इरादे के मुद्दे विवादास्पद हों.

क्या था मामला

महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ शादी का वायदा कर कई बार जबरदस्ती यौन संबंध बनाए गए.बाद में पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. महिला ने यह भी दावा कि आरोपी ने कई बार उससे उपहार मांगा और उससे 1.5 लाख रुपऐ लिए व कई कीमती सामान भी लिए. न्यायमूर्ति ने कहा कि घटना के समय महिला वयस्क थी. उसके साथ शादी का वायदा कर यौन संबंध बनाए गए यह जमानत के दौरान विचार नहीं किया जा सकता है. उसपर मुकदमे की सुनवाई के दौरान निर्णय किया जाएगा.

न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि महिला शिकायत दर्ज करने से पहले कई बार आरोपी से मिली थी, जबकि वह जानती थी कि आरोपी शादीशुदा है, फिर भी उसने आरोपी के साथ रिश्ते को जारी रखा. उसने यह निर्णय पूरी सोच-समझकर लिया होगा. उसके इस व्यवहार से उस पर मनोवैज्ञानिक दवाब बनाकर स्वीकृति लेने का संकेत नहीं मिलती है, बल्कि मौन सहमति का संकेत मिलता है. वैसे जमानत पर विचार के दौरान अदालत के लिए यह निर्णय लेना उचित नहीं है कि सहमति विवाह का झूठा वायदा कर लिया गया था. यह सब मुकदमे की सुनवाई के दौरान पेश साक्ष्य के आधार पर विचार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

50 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago