देश

“अपनी विचारधारा और 25 साल पुराने सहयोगी को किसने धोखा दिया?”- उद्धव पर CM शिंदे का बड़ा हमला, बोले- पता चले ‘महा गद्दार’ कौन है?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना उन पर बड़ा हमला बोला है. सीएम शिंदे ने कहा कि यह पता चलना चाहिए कि किसने लोगों के जनादेश, बाल ठाकरे की विचारधारा और 25 साल के सहयोगी को धोखा दिया. विधानसभा एक चर्चा के दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पिछले एक साल से हमें ‘खोके’ और ‘गद्दार’ कहा जा रहा है. अब इसे हमेशा के लिए निपटाने का समय आ गया है.

सीएम शिंदे ने कहा, “जो लोग हम पर ‘गद्दार’ और ‘खोके’ (धन की पेटी) होने का आरोप लगाते हैं, उन्होंने हमें पत्र लिखकर हमसे 50 करोड़ रुपये लौटाने के लिए कहा है. मैंने निर्देश दिया है कि इसे वापस किया जाना चाहिए. मैं आपकी संपत्ति पर दावा नहीं करता. मेरी संपत्ति बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा है.’’ शिंदे शिवसेना से अलग होने के बाद पार्टी कोष को लेकर जारी विवाद का जिक्र कर रहे थे. एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह पता लगाने का समय आ गया है कि महाराष्ट्र का ‘महा गद्दार’ कौन है.

अनियमितताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा- शिंदे

शिंदे ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान की गईं अनियमितताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और दोषियों को सजा मिलेगी. उन्होंने कहा कि ईडी इस बात की जांच कर रही है कि पुराने ऑक्सीजन संयंत्रों का उपयोग किस तरह से किया गया कि मरीजों की आंखें चली गईं. बॉडी बैग की कीमत 300 रुपये थी लेकिन इसे 6,000 रुपये में बेचा गया.

ये भी पढ़ें: अजित पवार बैठे शिंदे की कुर्सी पर! क्या महाराष्ट्र को मिलने वाला है नया सीएम?

उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी सरकार (ठाकरे के नेतृत्व वाली) के दौरान शिक्षा, विचारधारा, आर्थिक निवेश का स्तर गिर गया और सिर्फ व्यंग्य किया जाता था. लेकिन जो बिगड़ गया है हम उसे सुधार रहे हैं. शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार केंद्र के मजबूत समर्थन वाली समान विचारधारा वाले दलों की सरकार है और विधानसभा में हमारी संख्या 170 से अब 215 है.

शिंदे गुट के शिवसेना से अलग होकर बीजेपी से हाथ मिलाने पर उद्धव ठाकरे गुट ने बगावत करने वालों पर ‘खोके’ और ‘देशद्रोही’ होने का आरोप लगाया था. वहीं, शिंदे गुट ने ठाकरे पर एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिलाकर अपने बालासाहेब की विचारधारा और पुरानी सहयोगी पार्टी भाजपा को धोखा देने का आरोप लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

3 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

4 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

4 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

6 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

6 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

6 hours ago