मेरठ के इतिहासकार ने 1904 के अंग्रेजों के गैजेटियर का हवाला देते हुए कहा है कि आज जहां मेरठ की जामा मस्जिद स्थित है उसे बौद्ध मठ तोड़कर बनाया गया था.
Meerut Jama Masjid History: यूपी की धर्मनगरी मथुरा और काशी के प्राचीन हिंदू मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बना देने के मसले को सुलझाने के लिए हिंदू संगठन अदालत से न्याय की गुहार लगा रहे हैं. इस बीच मेरठ (Meerut) की भी बड़ी मस्जिद को लेकर एक इतिहासकार ने चौंकाने वाला दावा किया है. इतिहासकार डॉ. केडी शर्मा का कहना है कि मेरठ की जामा मस्जिद की जगह पहले बौद्ध मठ (मोनेस्ट्री) था. उस बौद्ध मठ को इस्लामिक आंक्राता महमूद गजनवी ने ढहा दिया था और फिर वहां शाही मस्जिद बनवा दी थी.
इतिहासकार डॉ. केडी शर्मा कहते हैं कि मेरे पास इससे जुड़े प्रमाण हैं. उन्होंने 1904 के अंग्रेजों के गैजेटियर का हवाला देते हुए कहा है कि आज जहां मेरठ की जामा मस्जिद स्थित है उसे बौद्ध मठ तोड़कर बनाया गया था. मेरठ कॉलेज के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष रह चुके डॉ. केडी शर्मा के मुताबिक, इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 410 हिजरी में आक्रांता महमूद गजनवी भारत आया था, उसने पुराने मेरठ के सबसे ऊंचे टीले पर बने बौद्ध मठ को ध्वस्त कर वहां मस्जिद बनवाई. उसे ही अब शाही जामा मस्जिद के नाम से जाना जाता है.
1875 में आए भूकंप में क्षतिग्रस्त होने पर दिखे साक्ष्य
डॉ. केडी शर्मा बताते हैं कि 1875 में आए भूकंप में मेरठ की जामा मस्जिद का कुछ हिस्सा टूट गया था. जिसके कारण उसमें से बौद्ध और मौर्य पाषाण कला के कई पिलर निकलकर बाहर आ गए. यह पिलर उन्हें उनके मित्र असलम सैफी के यहां मिले थे. जिन्हें वह अपने घर ले आए. और, बाद में जब इतिहास के तथ्यों से उनका मिलान किया तो यह साफ हो गया है कि शाही जामा मस्जिद, बौद्ध मठ (मोनेस्ट्री) को जमींदोज करके बनाई गई थी.
पिलर पर कमल, सूर्य और हाथियों की कलाकृतियां
डॉ. केडी शर्मा ने अपने दावे की पुष्टि के बारे में कहा, ‘आप भी ये देख सकते हैं कि जामा मस्जिद का जो पिलर है, उस पर हाथियों की कलाकृतियां हैं. कमल और सूर्य के प्रतीक स्पष्ट रूप से दिखते हैं. उक्त कला को इंडो बुद्धिस्ट कला नाम दिया गया था.’ वो कहते हैं कि पिलर मौर्य काल का है. 119 साल पहले ब्रिटिश गेजेटियर में भी इस घटना का जिक्र किया गया था.
— भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…