देश

जेईई एडवांस्ड के टॉप-100 रैंकर्स के लिए खुशखबरी! आईआईटी कानपुर छात्रों को देगा 12-12 लाख की ब्राइट माइंड स्कॉलरशिप

बारहवीं के परिणाम घोषित होने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राएं बेहतर संस्थान खोज रहे हैं. पिछले दिनों जेईई-एडवांस का रिजल्ट जारी हुआ था. जिसमें स्टूडेंट्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. अब अच्छे शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने का समय आ गया है. ऐसे में संस्थान भी बच्चों को कई ऑफर दे रहे हैं. ताकि छात्र-छात्राएं उनके संस्थान में दाखिला लें. इस क्रम में देश के टॉप तकनीकी शिक्षण संस्थान में से एक आईआईटी कानपुर ने जेईई-एडवांस में टॉप 100 रैंक हासिल करने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को नि:शुल्क पढ़ाने की घोषणा की है. इनसे कानपुर आईआईटी में पढ़ाई के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. टॉप 100 रैंकर्स के रहने, खाने और शिक्षा का वहन आईआईटी कानपुर स्वयं उठाएगा.

जेईई-एडवांस में टॉप 100 रैंकर स्टूडे्ंटस को ऑफर

आईआईटी कानपुर ने इसे ब्राइट माइंड स्कॉलरशिप नाम दिया है जिसके तहत जेईई-एडवांस में टॉप 100 रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को यह ऑफर मिलेगा. इसका लाभ लेने के लिए स्टूडेंट्स को आईआईटी कानपुर में दाखिला लेना पड़ेगा. अन्य किसी आईआईटी में दाखिला लेने पर यह स्कॉलरशिप उनको नहीं मिलेगा. इतना ही नहीं चार साल के इंजीनियरिंग कोर्स में अगर कोई टॉप रैंकर छात्र आईआईटी कानपुर में दाखिला लेता है तो उसको लगभग 12 लाख रुपये की बचत होगी.

आईआईटी कानपुर में टॉप 100 छात्र-छात्राओं का रुझान

बीते वर्षों में देखा गया है कि संस्थान में टॉप 100 छात्र-छात्राओं का रुझान वेलकम कर रहा है. इसको ही देखते हुए आईआईटी कानपुर स्टूडे्ंटस के लिए स्कॉलरशिप लेकर आया है. ताकि टॉप सौ छात्र-छात्राएं आईआईटी कानपुर में दाखिल लें सकें और देश भर में तकनीकी शिक्षण संस्थानों में एक बार फिर से उसका दबदबा कायम हो सके.

ये भी पढ़े:आदिपुरुष के डायलॉग्स को लेकर अब इस दिग्गज एक्टर का फूटा गुस्सा, कहा- फिल्म के मेकर्स को मिलनी चाहिए सजा

साल 2021 में शुरु किया स्कॉलरशिप  देना

आईआईटी कानपुर ने पूर्व छात्र लोकवीर कपूर के सपोर्ट से साल 2021 में पहली बार स्कॉलरशिप की शुरुआत की थी. आईआईटी कानपुर यह स्कॉलरशिप इसलिए देता है ताकि एक भी मेधावी छात्र को वित्तीय बाधाओं के कारण शिक्षा और सीखने में किसी बाधा का सामना न करना पड़े.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

11 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

19 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

48 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

52 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago