देश

G20 से पहले हो रहा श्रीनगर का कायाकल्प

जम्मू-कश्मीर में जी-20 की बैठक को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. स्थानीय लोगों से लेकर प्रशासनिक स्तर तक पर श्रीनगर में 70 सालों में पहली बार आयोजित होने जा रहे इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. जी20 की अध्यक्षता इस साल भारत कर रहा है और इससे जुड़ी कुछ मीटिंग्स श्रीनगर में भी आयोजित की जानी है.

श्रीनगर G20 बैठकों से पहले स्मार्ट शहरों के तहत विकास के लिए भारत सरकार द्वारा चुने गए शहरों में से एक है, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी और डेटा के उपयोग के माध्यम से बुनियादी ढांचे, सेवाओं और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना है.

एसएमसी के कमिश्नर अतहर आमिर खान ने कहा कि यह शहर जी20 की मेहबानी को लेकर पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण स्मारकों पर रोशनी की गई है, सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है. हमें उम्मीद है कि यह एक अच्छा और शानदार आयोजन होगा.

श्रीनगर स्मार्ट सिटी के तहत इन परियोजनाओं से कश्मीर घाटी में अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और लोगों ने इस दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago