होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जम्मू-कश्मीर में शांति और बेहतरी लगातार फैलाव लेती जा रही है. इसका फायदा यहां के छात्रों और युवाओं को काफी मिल रहा है. आतंकवाद के साये से बाहर आते जम्मू-कश्मीर में कई ईदारे भविष्य के मद्देनजर काफी काम कर रहे हैं. इन्हीं में से एक है ‘द आर्ट इन लाइफ फाउंडेशन’ (AILF). इस संस्था की मदद से जेके पॉलिसी इंस्टीट्यूट ने एक सामुदायिक पहल की. शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें छात्रों को ड्रॉइंग की बुनियादी तकनीक से परिचित कराया गया.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के नेहालपोरा में बच्चों के भीतर सामाजिक और भावनात्मक कल्याण की भावना पैदा करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. इस दौरान इस बात पर भी विचार किया गया कि किस तरह की शिक्षा छात्रों के लिए सदुपयोगी है.
ये भी पढ़ें- J-K सरकार ने G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू की
गौरतलब है कि एआईएलएफ ने छात्रों को मुफ्त ड्रॉइंगि से जुड़ी चीजें बांटी. ताकि वे खुद से अपने हुनर को और ज्यादा तराश सकें. इस बीच छात्र भी लगन के साथ इस कार्यशाला में अपनी सहभागीता दिखाते नजर आए. निश्चित रूप से यह घाटी के लिए एक सुखद पल था, जहां की आवाम को बचपन से ही हथियार की ओर प्रेरित किया जाता था, उन्हें अब स्केच, पेन और किताबों की ओर प्रेरित किया जा रहा है.
तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…
Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…
Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…
बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…
Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…
Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…