देश

मध्य प्रदेश: Jabalpur Ordinance Factory में विस्फोट में कम से कम 2 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में खमरिया स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री (OFK) में मंगलवार को हुए जोरदार विस्फाट में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. मीडिया में आई खबरों के अनुसार, घटनास्थल के पास खड़े एलेक्जेंडर टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रणवीर सिंह नाम के एक अन्य कर्मचारी की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई.

बम फिलिंग के दौरान हुआ धमाका

फैक्ट्री के F-6 सेक्शन के बिल्डिंग नंबर 200 में बम फिलिंग का काम चल रहा था. तभी हाइड्रॉलिक सिस्टम में अचानक धमाका हुआ. धमाके के तुरंत बाद घायलों को OFK अस्पताल ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए 3 कर्मचारी श्यामलाल, रणधीर और चंदन को निजी अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने बताया कि श्यामलाल की हालत गंभीर है.

ये भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश: बहराइच में बुल्डोजर की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 23 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

फैक्ट्री भारतीय वायुसेना के लिए बनाती है बम

फैक्ट्री की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन होता है. जो कि भारतीय वायुसेना उपयोग करती है. धमाके में पूरी बिल्डिंग उड़ गई है. धमाके कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

ऐसा लगा भूकंप आया: स्थानीय लोग

धमाके के बाद 5 किलोमीटर तक ऐसा लगा कि भूकंप आ गया है. लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलने लगे. मानेगांव, चंपानगर, नानक नगर में रहने वाले लोगों ने भी धमाके की आवाज सुनी. मानेगांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि हमें ऐसा लगा जैसे जोरदार भूकंप आया है. इसके बाद पता चला कि फैक्ट्री में धमाका हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

11 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

24 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

29 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago