West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसक घटनाओं की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. इस हिंसा में बीजेपी कार्यकर्ता दुलाल कुमार की हत्या कर दी गई थी. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच याचिका पर सुनवाई करेगी. यह याचिका बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 2018 में दायर की थी.
मामले की सुनवाई के दौरान गौरव भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सबरीमाला मंदिर की वजह से याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी. गौरव भाटिया ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव के दौरान और बाद में कथित रूप से हत्या और बलात्कार सहित अनियंत्रित हिंसा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दायर कर रखी है.
दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि टीएमसी के सदस्य उन लोगों पर हमले कर रहे हैं, जिन्होंने टीएमसी को वोट नहीं दिया बल्कि अन्य पार्टी को अपना मत दिया था. याचिका में अभिजीत सरकार की हत्या का भी उल्लेख किया गया है. कहा गया है कि अभिजीत की हत्या इस बात को पुख्ता करती है. भाटिया ने कहा कि अभिजीत सरकार ने फेसबुक पर वीडियो डाला था और कहा था कि कैसे टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनके घर और एनजीओ पर अटैक किया और लोगों को मारा.
याचिका में कहा गया है कि वीडियो डालने के बाद अभिजीत की मौत हो गई. ये मामला पूरी घटना को बयां कर रही है. याचिका में हिंसा के बाद दर्ज केस और आरोपियों की गिरफ्तारी से संबंधित रिपोर्ट पेश करने की मांग की गई है. गौरव भाटिया की ओर से दायर याचिका में राज्य सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि वह हिंसा में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों, गिरफ्तारियों और उठाये गए कदमों के बारे में एक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने की मांग की गई है.
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…