देश

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Jagan Gurjar Death: राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. शव को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से निकालकर अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

मामले की सूचना मिलते ही अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला सहित पुलिस और जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हाई सिक्योरिटी जेल पहुंचे. एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है.

एक बंदी ने बैरक में ही घोंट दिया गला

सूत्रों के अनुसार, जगन गुर्जर अपनी बैरक में सो रहा था, तभी उसके साथ बंद एक अन्य बंदी ने कथित रूप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी.

चंबल का कुख्यात डकैत था जगन गुर्जर

जगन गुर्जर चंबल अंचल का कुख्यात डकैत था, जिसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी समेत 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं. उसने वर्ष 2009 में तत्कालीन कांग्रेस नेता सचिन पायलट की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया था. इससे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर महल को उड़ाने की धमकी देकर भी सुर्खियों में रहा था.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में ‘जियो न्यूज’ पर 15 दिनों का बैन, मुहर्रम कार्यक्रम में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप; चैनल ने मांगी माफी

घटना के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. यदि हत्या की पुष्टि होती है तो यह प्रदेश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक के सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े करेगी. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और जेल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

12 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

14 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

17 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

18 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

51 minutes ago