Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘अखिलेश आए तो राम मंदिर की जगह बाबरी बनेगी’, चंदा चोरी पर प्रमोद कृष्णम का हमला, राहुल गांधी को भी घेरा

Ram Mandir donation scam: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने CBI जांच की मांग की और विपक्षी नेताओं अखिलेश यादव व राहुल गांधी पर हमला बोला.

Ram Mandir donation scam: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच जारी है और लगातार नए सवाल उठ रहे हैं. कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की गई है. इसी बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया है.

सामूहिक जिम्मेदारी का मुद्दा

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह मामला केवल एक-दो लोगों का नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी का है. उनका मानना है कि ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को इस्तीफा देना चाहिए ताकि जनता का भरोसा कायम रह सके. उन्होंने कहा कि यह घटना करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंचा रही है.

जांच और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतने बड़े घोटाले में आरोपी पकड़े गए हैं तो उनका रिमांड क्यों नहीं लिया गया? छोटे मामलों में पुलिस रिमांड लेती है लेकिन इस गंभीर मामले में ऐसा क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि इसका जवाब पुलिस और एसआईटी ही दे सकती है.

सीबीआई जांच की मांग

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इस चोरी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए ताकि निष्पक्षता बनी रहे और लोगों का विश्वास दोबारा कायम हो सके. उन्होंने कहा कि देश के संत और महात्मा भी यही चाहते हैं कि असली दोषियों को पकड़ा जाए.

विपक्षी नेताओं पर निशाना

उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर भी हमला बोला. प्रमोद कृष्णम ने कहा कि विपक्षी नेता हमेशा राम मंदिर का विरोध करते आए हैं और बाबरी मस्जिद का समर्थन करते रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर अखिलेश यादव की सरकार आती है तो राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश होगी. राहुल गांधी पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वे जब भी बोलते हैं हिंदुओं और राम मंदिर के खिलाफ बोलते हैं.

ये भी पढ़ें-राम मंदिर ट्रस्ट: जानिए किस सदस्य के पास क्या पावर, कौन संभालता है क्या जिम्मेदारी और चढ़ावा रखने की व्‍यवस्‍था कैसी

आस्था और निष्पक्ष जांच की मांग

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है. इसलिए जरूरी है कि जांच निष्पक्ष हो और असली अपराधियों को सजा मिले. उन्होंने कहा कि चोरी करने वाले ही नहीं बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले भी दोषी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital