सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भगदड़ जैसे हालत बनने के बाद दुखद घटना सामने आ रही है. यहां पर दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि घटना पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचने के दौरान हुई.
घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है.
अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि भगवान बलभद्र का रथ खींचते समय भगदड़ जैसी स्थिति में एक पुलिसकर्मी सहित कुछ लोग घायल भी हुए. फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. तो वहीं मृतक की पहचान बलांगीर जिले के ललित बगरती के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ललित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बता दें कि ओडिशा में रविवार दोपहर को पुरी स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर से हजारों लोगों ने विशाल रथों को खींचकर लगभग 2.5 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान किया था. इसी दौरान यात्रा कुछ मीटर आगे बढ़ी और फिर रुक गई. फिलहाल सोमवार यानि आज सुबह यात्रा फिर से शुरू होगी.
मालूम हो कि पुरी की भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है. रविवार से शुरू हुई यात्रा में भगवान बलभद्र के लगभग 45 फुट ऊंचे लकड़ी के रथ को हजारों लोगों ने खींचा, इसके बाद देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ खींचे जाएंगे. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भगवान जगन्नाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहे थे. पीतल के झांझ और हाथ के ढोल की ताल बजाते हुए पुजारी छत्रधारी रथों पर सवार होकर चल रहे थे. पूरा वातावरण ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरिबोल’ के जयकारों से गूंज रहा था. चारो तरफ कीर्तन और भजन गूंज रहे थे. बड़ी संख्या में भक्त ओडिसी नृत्य करते हुए चल रहे थे.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…