दुनिया

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी के स्वागत के लिए रूस में तैयारी तेज, दुल्हन की तरह सजाया गया शहर, देखें प्रधानमंत्री का पूरा शेड्यूल

PM Modi Russia Visit: भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ जुलाई यानी आज रूस की यात्रा पर जा रहे हैं. पीएम मोदी के स्वागत के लिए रूस में जोरदार तैयारी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. जगह-जगह पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं. तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर रिहर्सल भी जारी है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

मास्को में चल रही है तैयारी

बता दें कि आठ जुलाई को पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर रूस की राजधानी मास्को पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए मास्को में पहले से ही तैयारी की जा रही है. रिहर्सल लगातार जारी है. पीएम मोदी के स्वागत में नृत्य व गीत प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है और भी कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों में भी उत्साह साफ दिखाई दे रहा है. पीएम मोदी के स्वागत के लिए सभी पलकें बिछाए बैठे हैं.

ये भी पढ़ें-दुनिया में पहली बार इस्तेमाल होने जा रहा है Death Capsule; 30 सेकेंड में बिना दर्द के हो जाएगी मौत

22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आमंत्रण पर पीएम मोदी मास्को जा रहे हैं. पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. तो वहीं ये भी खबर सामने आ रही है कि पुतिन अपने दोस्त पीएम मोदी से मिलने के लिए बेताब हैं.

कोरोना के कारण तीन साल बाद हो रहा है ये शिखर सम्मेलन

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, कोरोना के कारण यह शिखर सम्मेलन तीन साल बाद हो रहा है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर बातचीत होगी. दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी चर्चा करेंगे. वे सैन्य, तकनीक आदि विषयों पर सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत करेंगे. पीएम मोदी मास्को में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं.

कोरोना के बाद पहली रूस यात्रा

मालूम हो कि कोरोना के बाद पीएम मोदी की ये पहली रूस यात्रा है. कहा जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा हो सकती है. मालूम हो कि भारत दोनों देशों से पहले ही कई बार शांति की अपील कर चुका है. इसी के साथ ही भारत उनसे अपने विवादित मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत के रास्ता अपनाने का आग्रह भी पहले कई बार कर चुका है. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 2019 में रूस का दौरा किया था.

यहां देखें PM मोदी का पूरा शेड्यूल

सुबह 10:55 बजे प्रधानमंत्री मोदी मास्को के लिए रवाना होंगे.
शाम 5:20 बजे उनका विमान वनुकोवो II अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड होगा.
रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक उनकी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच प्राइवेट मीटिंग होगी. इसके बाद डिनर का आयोजन किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

1 second ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago