देश

PahalgamTerror Attack: जैन संतों की पहलगाम हमले पर तीखी प्रतिक्रिया, बोले—यह आतंक नहीं, महाआतंकवाद है

PahalgamTerror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में गुस्सा है. हर कोई इस आतंकी हमले की निंदा कर रहा है. इस बीच, मध्य प्रदेश के नीमच पहुंचे जैन संतों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद नहीं बल्कि महाआतंकवाद है.

महामांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने नीमच पहुंचे संत आचार्य देव श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज ने पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह दुखद घटना है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है. यह आतंकवाद नहीं, महाआतंकवाद है.

किसी निर्दोष व्यक्ति को सिर्फ इसलिए मारा जाता है, क्योंकि वह किसी धर्म विशेष से जुड़ा हुआ है और ऐसा भारत की भूमि में होना हृदयविदारक है. ऐसी घटना से हमें सतर्क और अलर्ट रहने की आवश्यकता है. सामूहिक स्तर पर इसका समाधान खोजा जाना चाहिए और कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि इस घटना को अंजाम देने वालों और ऐसी प्रवृत्ति वालों को समाप्त किया जा सके, ऐसा मेरा मानना है.”

वहीं, ललित प्रभ जी महाराज ने आईएएनएस से कहा, “कायरतापूर्ण हमला आम निर्दोष यात्रियों पर किया गया, जो निंदनीय और जघन्य है. हमें ध्यान रखना पड़ेगा कि दुनिया में आतंक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है. किसी भी समस्या का समाधान हमेशा अहिंसा, प्रेम और शांति से होता है. हम सभी को राष्ट्रीय भावनाओं से बढ़ना चाहिए और अपने राष्ट्र के प्रति अपनी जवाबदेही को ध्यान में रखते हुए देश के हर नागरिक को प्रेम देना चाहिए. आतंक कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता, क्योंकि आतंक खुद ही एक मसला है.”

इस हमले में मंगलवार को 26 नागरिकों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. घायलों में स्थानीय निवासी भी शामिल हैं. यह हमला ऐसे समय हुआ जब घाटी में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा था.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल-अखिलेश को कोसा, कहा- नाम पूछ-पूछ कर हिंदुओं की हत्या हुई, अब क्या कहोगे

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! यूपी में 15 हजार पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर…

3 minutes ago

किसे, कब, कितना और कहां देना होगा चार्ज? जानें UPI के नए नियमों पर विदेशों में असर

15 अक्टूबर से UPI पर लागू हो रहे नए MDR नियमों का पूरा सच. जानिए…

7 minutes ago

18 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में लौटे सब्यसाची, क्रिस्टी टर्लिंगटन ने खोला शो

Sabyasachi NYFW Return 2026: मशहूर भारतीय डिजाइनर Sabyasachi Mukherjee ने 18 साल बाद New York…

9 minutes ago

जालौन की सड़कों पर खाकी की गरिमा हुई तार-तार, नशे में ‘टल्ली’ सिपाही का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की…

14 minutes ago

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

1 hour ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

1 hour ago