देश

Pahalgam Terror Attack: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल-अखिलेश को कोसा, कहा- नाम पूछ-पूछ कर हिंदुओं की हत्या हुई, अब क्या कहोगे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में अब तक 28 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल अस्पतालों में भर्ती हैं.

इस हमले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, स्टालिन और तेजस्वी यादव जैसे विपक्षी नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा,

“आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, फिर नाम पूछ-पूछ कर हिंदुओं की हत्या करने को क्या कहोगे?”

गाज़ियाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,


“यह हमला भारत की आत्मा पर हमला है. अब निर्णायक युद्ध का समय आ गया है. पूरी दुनिया भारत के साथ है. भारत को अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर कदम उठाना चाहिए.”

उन्होंने पीएम मोदी के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि कश्मीर में रहने वाले हर हिंदू और मुस्लिम आज इस हमले से आहत हैं, क्योंकि वे शांति चाहते हैं.

इस इस्लामिक संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुल पांच आतंकी इस हमले में शामिल थे, जिनमें तीन पाकिस्तानी और दो स्थानीय थे.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack के बाद सुरक्षाबलों की कार्रवाई तेज, कुलगाम में आतंकियों से छिड़ी लड़ाई

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा, सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और सैकड़ों लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. एनआईए की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है.

तीन संदिग्ध आतंकियों—आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा—के स्केच जारी कर दिए गए हैं. इस हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद बताया जा रहा है, जो फिलहाल पाकिस्तान में छिपा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: परिजनों से मिलकर भावुक हुए अमित शाह, बोले- मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को छोड़ेंगे नहीं

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

60 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago