Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की पहचान अब सिर्फ हवा महल और आमेर के किलों तक सीमित नहीं रहने वाली. गुलाबी नगरी की सड़कों पर जो गाड़ियों का शोर और घंटों का जाम आपको परेशान करता था, अब उससे स्थायी मुक्ति की तैयारी हो चुकी है. जयपुर मेट्रो फेज-2 के रूप में शहर के विकास का एक ऐसा ब्लू प्रिंट जमीन पर उतरने जा रहा है, जो अगले कुछ सालों में जयपुर की शक्ल बदल कर रख देगा.
लंबे समय से जयपुर मेट्रो के विस्तार की चर्चाएं तो खूब हो रही थीं, लेकिन अब एक बड़ी खुशखबरी आई है. जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने फेज-2 के लिए 918.04 करोड़ रुपये का ‘लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस’ (LOA) जारी कर दिया है. आसान भाषा में कहें तो अब यह प्रोजेक्ट महज फाइलों में नहीं, बल्कि हकीकत में शुरू होने वाला है. सरकार ने इस काम के लिए हरी झंडी दिखा दी है और बजट का इंतजाम भी पक्का हो गया है.
इस प्रोजेक्ट के पहले हिस्से में करीब 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार किया जाएगा. यह रूट शहर के उन इलाकों से गुजरेगा जहां आज के समय में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती. मेट्रो का यह सफर प्रहलादपुरा से शुरू होकर पिंजरापोल गोशाला तक जाएगा. इसमें प्रहलादपुरा, मानपुरा, बीलवा कलां, बीलवा, गोनेर मोड़, सीतापुरा, JECC, कुंभा मार्ग और हल्दीघाटी गेट जैसे कुल 10 स्टेशन शामिल होंगे.
खास बात यह है कि यह मेट्रो कॉरिडोर सीतापुरा जैसे इंडस्ट्रियल एरिया और JECC जैसे बड़े सेंटर्स को जोड़ेगा. इसका सीधा फायदा उन हजारों कर्मचारियों और युवाओं को होगा जिन्हें रोज ऑफिस जाने के लिए ट्रैफिक में जूझना पड़ता है.
सिर्फ मुख्य ट्रैक ही नहीं, बल्कि ट्रेनों के बेहतर रखरखाव के लिए एक विशेष ‘स्पर लाइन’ भी बनाई जा रही है. इससे मेट्रो डिपो तक पहुंच आसान होगी और ट्रेनों का संचालन बिना किसी बाधा के हो सकेगा. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर सख्त रुख अपनाया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कुल 41 किलोमीटर के प्रस्तावित नेटवर्क में से बाकी बचे 29 किलोमीटर के लिए भी टेंडर प्रक्रिया में कोई देरी न की जाए.
बता दें कि केंद्र सरकार ने इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए करीब 13,037 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को पहले ही मंजूरी दे दी है. यह सिर्फ ईंट और पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि नए जयपुर की बुनियाद है. जयपुर के लोगों के लिए यह प्रोजेक्ट किसी वरदान से कम नहीं है. अब इंतज़ार है तो बस उस दिन का जब जयपुरवासी बिना किसी जाम के डर के, शान से मेट्रो की रफ़्तार का आनंद लेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…