Gold Silver Price Today: अगर आप पिछले कुछ दिनों से गिरते सोने-चांदी के भाव देखकर खुश हो रहे थे और खरीदारी का मन बना रहे थे, तो बुधवार की सुबह आपके लिए एक बड़ा झटका लेकर आई है. बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में ऐसा जोरदार उछाल आया कि निवेशकों और आम ग्राहकों के होश उड़ गए. बीते कई दिनों से लगातार सुस्त पड़े गोल्ड और सिल्वर रेट्स ने अचानक ऐसी रफ़्तार पकड़ी कि चांदी सीधे 7,500 रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हो गई.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार को चांदी की शुरुआत किसी फिल्म के सस्पेंस सीन की तरह रही. 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी जो बीते दिन 2,44,316 रुपये पर बंद हुई थी, वह खुलते ही सीधे 2,52,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. यानी एक झटके में चांदी की कीमत में 7,684 रुपये का भारी इजाफा देखने को मिला.
हालांकि, यहां एक राहत की बात भी है. भले ही आज चांदी महंगी हुई है, लेकिन अगर हम इसके लाइफ टाइम हाई लेवल (जो जनवरी में करीब 4.57 लाख रुपये तक गया था) से तुलना करें, तो चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से लगभग 2.05 लाख रुपये सस्ती मिल रही है.
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने के तेवर भी आज बदले-बदले नजर आ रहे हैं. मंगलवार को जो 24 कैरेट सोना 1,49,753 रुपये पर बंद हुआ था, वह बुधवार सुबह ट्रेडिंग शुरू होते ही उछलकर 1,52,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा. यानी सोने की चमक में 2,429 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सोने के मामले में भी यह अपने जनवरी के रिकॉर्ड स्तर (2.02 लाख रुपये) से फिलहाल 50,802 रुपये सस्ता ही बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- चुनाव नतीजों के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सस्पेंस, क्या रिजल्ट आते ही बढ़ जाएंगे दाम? जानें आज के लेटेस्ट रेट
अगर आप आज ज्वेलरी शोरूम जाने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक घरेलू मार्केट में भी हलचल तेज है. मंगलवार शाम तक जो सोना 1.47 लाख रुपये के करीब था, उसमें अब उछाल की पूरी संभावना है.
एक बात जो हर ग्राहक को समझनी चाहिए वो यह है कि एमसीएक्स या आईबीजेए के रेट केवल शुद्ध धातु के होते हैं. जब आप दुकान पर जाकर गहने खरीदते हैं, तो आपको उस पर 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होता है, जिससे फाइनल बिल बढ़ जाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…